होम / Shimla: शिमला में 220 मीटर लंबे फ्लाईओवर के श्री गणेश! नवंबर में शुरू होगा निर्माण कार्य

Shimla: शिमला में 220 मीटर लंबे फ्लाईओवर के श्री गणेश! नवंबर में शुरू होगा निर्माण कार्य

Nidhi Jha • LAST UPDATED : August 31, 2024, 4:11 pm IST

Shimla

India News HP (इंडिया न्यूज़), Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बनने वाले फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आखिरकार तीसरी बार जारी किए गए टेंडर के बाद शुरू होने जा रहा है। यह फ्लाईओवर शिमला के टॉलैंड से खलीनी के बीच बनने जा रहा है। सीपीडब्ल्यूडी ने इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर अलॅाट कर दिया गया है। इससे शहर के पहले फ्लाईओवर का शुभारंभ होने जा रहा है। इस फ्लाईओवर की लागत 17.97 करोड़ रुपये रखी गई है।

नवंबर में शुरू होगा निर्माण कार्य

सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार तकनीकी निरीक्षण के बाद नवंबर में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह फ्लाईओवर शहर के यातायात को सुगम बनाने मं मदद करेगा। फ्लाईओवर बनने से टॉलैंड से खलीनी तक की यात्रा में कम समय में तय हो सकेगी और लोगों को ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा मिलेगा। यह प्रोजेक्ट जनवरी 2021 में ही शुरू होने जा रहा था जब इसके लिए पहली बार टेंडर निकाला गया था। लेकिन इसे दिसंबर 2023 में रद्द कर दिया गया था। इसके बाद दूबारा नए सिरे से टेंडर निकाले गए थे। दूसरी बार टेंडर निकालने के बाद टेंडर अलॅाट करने से पहले ही टेंडर को रद्द कर दिया गया था। अब तीसरी बार टेंडर आवंटित किया गया हैं। फ्लाईओवर बनने के बाद लोगों को खलीनी बाईपास और चौक पर लगने वाले ट्रैफिक से राहत मिलेगी।

इन 5 देशों में नहीं रहते हैं एक भी मुस्लिम, इसके पीछे है बड़ी वजह

कंकरीट के स्तंभों पर होगा फ्लाईओवर का निर्माण

फ्लाईओवर निर्माण में कंकरीट के पिलर उपयोग होगा। फ्लाईओवर का निर्माण 2024 में पूरा होना था लेकिन बीते तीन सालों से इसकी टेंडर प्रक्रिया ही संपन नहीं हो पा रही थी। अब तीसरी बार टेंडर आवंटित होने के बाद फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। शिमला के लोगों को इससे बहुत फायदा होगा। शिमला की यातायात व्यवस्था को सुधारने में इस फ्लाईओवर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता वीरेंद्र मेहरा ने बताया कि बरसात खत्म होने के बाद नवंबर में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होगा।

Gangster Goldie Barar: गैंगस्टर गोल्डी बरार के नाम पर किया फेक कॉल, बिल्डर से मांगी 2 करोड़ की फिरौती

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MP News: ‘One Nation-One Election’ को CM डॉ मोहन यादव ने बताया ऐतिहासिक कदम, ‘मोदी कैबिनेट का…’
बेटे की बर्थडे पार्टी में ऐसा क्या हुआ जिससे महिला की हुई मौत? वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश
Politics News: उपचुनाव से पहले फेरबदल, मदन राठौड़ ने करौली BJP जिला अध्यक्ष को पद से हटाया
तो इसलिए आयुष शर्मा ने अपने बच्चों का पहला नाम मुस्लिम रखा और सरनेम हिंदू, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
इतनी ज्यादा सस्ती हो गई शराब! मात्र 99 रुपये में जमकर छलका सकते हैं सारे ब्रांड 
Nawada Incident: जीतन राम मांझी के ‘यादवों’ वाले बयान पर भड़के लालू प्रसाद यादव, जानें क्या कहा
‘युवा अब पत्थर नहीं, किताबें और कलम लेकर चलते हैं’, जानिए PM Modi ने ऐसा क्यों कहा?
ADVERTISEMENT