सूरत में ‘Make in India’ विज़न के तहत लैब ग्रोन और नैचुरल डायमंड ज्वेलरी ब्रांड्स का भव्य आगमन। सूरत (गुजरात) [भारत], नवंबर 15: ज्वेलरी इंडस्ट्री के दो नए…
सूरत में ‘Make in India’ विज़न के तहत लैब ग्रोन और नैचुरल डायमंड ज्वेलरी ब्रांड्स का भव्य आगमन।
सूरत (गुजरात) [भारत], नवंबर 15: ज्वेलरी इंडस्ट्री के दो नए नाम — 3 C’s & Company – लग्जरी लैबग्रोन डायमंड ज्वेलरी और Elite Jewels – नैचुरल डायमंड एंड पोल्की ज्वेलरी का सूरत शहर में भव्य शुभारंभ हुआ। दोनों शोरूम का उद्घाटन न्यू सिटी लाइट रोड पर रूंगटा एस्टेला (G-27, G-28) में बॉलीवुड अभिनेत्री और 3 C’s & Co. की ब्रांड एंबेसडर इशिता राज की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर 800 से अधिक विशिष्ट अतिथियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, सूरत के प्रमुख ज्वेलर्स और गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सूरत की पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक लग्ज़री ज्वेलरी डिज़ाइन का शानदार संगम देखने को मिला।
दोनों शोरूम में नैचुरल डायमंड, लैब ग्रोन डायमंड और पोल्की ज्वेलरी का आकर्षक और अनूठा संग्रह प्रस्तुत किया गया। कंपनी के अनुसार, यहां उपलब्ध पूरा लैब ग्रोन डायमंड कलेक्शन उच्च गुणवत्ता वाला है, जो भारत और विशेष रूप से सूरत में निर्मित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ विज़न को साकार करता है। 400 से अधिक डिज़ाइनर पीस वाला यह कलेक्शन पारंपरिक और आधुनिक दोनों शैलियों का सुंदर मेल है।
कंपनी डायरेक्टर प्रियंक गुरनानी ने कहा कि “हम पिछले 15 वर्षों से ज्वेलरी उद्योग से जुड़े हैं। हमें गर्व है कि सूरत जैसे वैश्विक डायमंड हब से एक ऐसी ब्रांड की शुरुआत कर रहे हैं जो भारतीय कारीगरी, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय शैली का प्रतिनिधित्व करती है। भविष्य में हमारा लक्ष्य गुजरात, भारत के विभिन्न शहरों और विदेशों में भी ‘3 C’s & Co. Luxury Jewellery’ के लग्ज़री शोरूम खोलने का है।”
कंपनी डायरेक्टर रचित पोद्दार ने कहा कि “हमारा उद्देश्य ग्राहकों को केवल ज्वेलरी नहीं, बल्कि एक लग्ज़री अनुभव देना है। हर डिज़ाइन एक कहानी कहती है और हर कलेक्शन एक भावना को दर्शाता है। लैब ग्रोन डायमंड पर्यावरण के अनुकूल, टिकाऊ और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर विकल्प हैं। हम भारत को इस दिशा में नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
इस मौके पर अभिनेत्री इशिता राज ने कहा कि “सूरत मेहनती और रचनात्मक लोगों का शहर है। यहां की ज्वेलरी की फिनिशिंग और कला वाकई अद्भुत है। इस शहर में इतना शानदार लग्ज़री ब्रांड लॉन्च होना गर्व की बात है।”
उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों और ज्वेलरी इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने नए कलेक्शन की सराहना करते हुए कहा कि सूरत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के लग्ज़री ज्वेलरी ब्रांड्स के आगमन से शहर की प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ेगी।
<p>The post ‘3 C’s & Company व एलीट ज्वेल्स का सूरत में ग्रैंड लॉन्च, बॉलीवुड स्टार इशिता राज ने की शिरकत first appeared on PNN Digital.</p>
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…