India News (इंडिया न्यूज), Weather Update Today: देश में मौसम का हाल बेहाल है। कहीं दम घोटू हवा, कहीं बर्फबारी, तो कहीं बरसात। सबसे पहले बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो धुंध ने सांस लेना मुश्किल कर दिया है। इस बीच जान लेते हैं भारत मौसम विभाग (IMD) के चार नवंबर के मौसम अपडेट। जिसके अनुसार दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पड्डुचेरी का भी हाल यही है। आने वाले 48 घंटे यानी 5 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। अंडमान निकोबार की ओर बढ़ेंगे तो द्वीप समूह पर अगले एक हफ्ते तक बारिश अपना कहर बरपाएगी। कराईकल और लक्षद्वीप को भी अगले कुछ दिनों तक बदरा बरसते रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं पश्चिम बंगाल का तापमान लगातार बढ़ता रहेगा। जम्मू कश्मीर के गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबद में बर्फबारी होने वाली है। ये उत्तर भारत में ठंड को बढ़ा सकती है।
आईएमडी की मानें तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके कारण ही पूरे पूर्वी और उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी। इसका असर बिहार उत्तर प्रदेश झारखंड तक होगा।
मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में आज यानी शनिवार (4 नवंबर) को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रह सकते हैं। फिलहाल यहां चारो तरफ धुंध बनी हुई है। यही हाल अगले कुछ दिनों तक रहने वाला है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन तापमान में गिरावट ठंड ला सकती है।
यह भी पढ़ें:-