<

महिला दिवस पर शेल्बी अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विभाग का उद्घाटन, बाइक रैली का आयोजन

 कैंसर जागरूकता के लिए विशेष पहल, 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन निःशुल्क दी जाएगी सूरत (गुजरात), मार्च 09: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर…

कैंसर जागरूकता के लिए विशेष पहल, 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन निःशुल्क दी जाएगी

सूरत (गुजरात), मार्च 09: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को सूरत के रांदेर रोड स्थित शेल्बी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल द्वारा महिला स्वास्थ्य और कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूरत महानगरपालिका की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन राजन पटेल, यूथ फॉर गुजरात के अध्यक्ष जिग्नेश पाटिल और चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निखिलभाई मद्रासी की प्रेरक उपस्थिति में अस्पताल में शुरू किए गए नए ऑन्कोलॉजी विभाग और आधुनिक रेडियोथेरपी सुविधाओं का भी उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का निःशुल्क अभियान भी घोषित किया गया। इसके तहत देशभर में स्थित शेल्बी अस्पताल की सभी शाखाओं में बालिकाओं को मुफ्त सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन दी जाएगी, ताकि भविष्य में महिलाओं में होने वाले कैंसर के खतरे को कम किया जा सके।

शेल्बी अस्पतालwidth=

इस कार्यक्रम में शेल्बी अस्पताल, सूरत के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव निरव शाह ने कहा कि अस्पताल में नई कैंसर और रेडियोथेरपी सेवाओं की शुरुआत के साथ अब विभिन्न प्रकार के कैंसर के इलाज के लिए व्यापक सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। हमारे पास मेडिकल, रेडिएशन और सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम मौजूद है, जिससे मरीजों को कैंसर से जुड़ी सभी तरह की उपचार सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। आधुनिक उपचार सुविधाएं, अनुभवी चिकित्सक और समन्वित दृष्टिकोण के माध्यम से मरीजों को समय पर निदान और प्रभावी उपचार मिले, इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।

बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में बढ़ रहे कैंसर के मामलों को ध्यान में रखते हुए कैंसर के समय रहते निदान और रोकथाम के बारे में समाज में जागरूकता फैलाना था। सुबह 9:30 बजे शुरू हुई यह बाइक रैली शेल्बी अस्पताल से प्रारंभ होकर ताड़वाड़ी चार रास्ता, अजमेर चौक, चौकसीवाड़ी, गुजरात गैस सर्कल और अडाजन पाटिया मार्ग से होते हुए फिर शेल्बी अस्पताल पर समाप्त हुई।

रैली के समापन के बाद भाग लेने वाली महिला बाइकर्स को स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन राजन पटेल, यूथ फॉर गुजरात के अध्यक्ष जिग्नेश पाटिल और चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निखिलभाई मद्रासी द्वारा निर्धारित स्थल से शेल्बी अस्पताल तक एस्कॉर्ट किया गया, जहां रेडियोथेरपी विभाग का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

दिल्ली में मंडराया जल संकट, आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, चेक करें डिटेल्स

Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…

Last Updated: October 23, 2026 18:34:28 IST

बाराबंकी से तीन बच्चों के बाप संग लापता हुई 5 बच्चों की मां, नकदी-जेवर ले जाने का लगाया आरोप, पीछे छूट गए मासूम!

Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…

Last Updated: October 23, 2026 18:13:50 IST

Vande Bharat Sleeper Train: यूपी के यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात, वाराणसी से दिल्ली तक चलेगी ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…

Last Updated: October 23, 2026 18:02:01 IST

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…

Last Updated: October 23, 2026 17:27:02 IST

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST