<

अखिलेश यादव का पीडीए फॉर्मूला क्या है, क्या इसके दम पर 2027 का विधानसभा चुनाव जीत पाएगी सपा?

Samajwadi Party PDA: उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में अखिलेश यादव क्या अपने पीडीए फॉर्मूले के दम पर उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव जीत पाएंगे? पीडीए फॉर्मूला क्या है? आइए विस्तार से जानते हैं.

Akhilesh Yadav PDA: उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होना है. जिसको लेकर समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने कमर कस ली है. जिस पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के दम पर अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 में 37 सीटें जीती. उसी के दम पर अखिलेश यादव 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने का दम भर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि समाजवादी का पीडीए फॉर्मूला क्या है?

समाजवादी पार्टी 2014 के लोकसभा चुनाव तक MY (मुस्लिम यादव समीकरण) पर चुनाव लड़ती थी. इसी के दम पर 2012 का विधानसभा चुनाव भी जीती थी. लेकिन धीरे-धीरे मुस्लिम यादव समीकरण का अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी को लाभ मिलना बंद हो गया. 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पीडीए समीकरण से काफी लाभ हुआ. जिसके दम पर समाजवादी ने 33 सीटें जीतीं, तो कांग्रेस को भी 6 सीटें मिलीं.

क्या है पीडीए फॉर्मूला?

अखिलेश यादव के पीडीए फ़ॉर्मूले का मतलब पिछड़ा (पिछड़ा वर्ग), दलित और अल्पसंख्यक (अल्पसंख्यक/मुस्लिम) है. जिसके दम पर अखिलेश यादव ने बीजेपी की रणनीति को ढहाने का काम किया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी हमेशा से ऊंची जातियों की राजनीति करती है. तो वहीं दूसरी तरफ अगर समाजवादी पार्टी की बात करें तो समाजवादी पार्टी हाशिए पर पड़े समुदाय के लिए लड़ती है. अगर यह कहें कि समाजवादी पार्टी हाशिए पर पड़े समुदायों की राजनीति करती है. तो यह कहना एकदम सही होगा.

UP Election 2027: यूपी चुनाव लड़ने के क्या नियम हैं, चुनाव आयोग ने अब क्या बदलाव किए हैं? योग्यता से लेकर उम्र तक जानें सब कुछ

2027 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा फायदा?

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अभी तक किसी प्रकार का कोई संकेत नहीं दिया गया है. जानकारी सामने आ रही है कि इस बार सपा जिला संगठन की रिपोर्ट, इंटरनल ऑडिट, क्षेत्रीय समीकरण और बाहरी एजेंसी के सर्वे के आधार पर टिकट वितरन करेगी. लोकसभा चुनाव 2024 में भले ही समाजवादी पार्टी को बड़ी सफलता मिली थी. लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए फॉर्मूले के तहत जीत मिलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है.

इसके अलावा, लोकसभा चुनाव में केंद्र स्तर का मुद्दा चला था. जिसमें सविंधान पर खतरा, आरक्षण खत्म करने का मुद्दा, 400 सीटों के बीजेपी के वादे जैसे मुद्दे राज्य स्तर पर नहीं चलेंगे. इसलिए पीडीए के दम पर उत्तर प्रदेश का चुनाव जीत पाना मुश्किल ही लग रहा है. क्योंकि प्रदेश चुनाव में प्रदेश स्तर के मुद्दे चलेंगे. दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को सीएम योगी का सामना करना पड़ेगा.

सपा की सबसे बड़ी चुनौती क्या है?

समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के लिए सबसे बड़ी चुनौती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है. क्योंकि सीएम योगी के 10 साल के कार्यकाल के दौरान कोई भी भ्रष्टाचार का मुद्दा सामने नहीं आया है. विकास के मामलों में सीएम योगी ने एक्सप्रेसवे का निर्माण, एयरपोर्ट का विकास, मेट्रो का विस्तार और राम मंदिर का निर्माण जैसे कई काम किए हैं. जिसकी वजह से सपा को काफी चुनौती मिलने वाली है.

सेफई की धरती से अखिलेश ने भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं में फूंका जान, क्या होगी सत्ता की वापसी?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST