होम / बालासोर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, स्थिति का लिया जायजा

बालासोर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, स्थिति का लिया जायजा

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : June 3, 2023, 8:33 am IST

India News(इंडिया न्यूज), Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें हादसे का शिकार हो गई हैं। जिसमें 233 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 900 से ज्यादा लोगों के घायल हो गए हैं। इस हादसे को लेकर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस हादसे पर दुख जताया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

हर संभव मदद करेगी सरकार- रेल मंत्री

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालासोर में मौके का जायजा लेने के बाद कहा, “यह बहुत बड़ी दुर्घटना है। सभी दिवंगत आत्माओं के लिए हम प्रार्थना करते हैं। कल रात से रेलवे की टीम, NDRF, SDRF बचाव कार्य में जुटी है। जिनके परिवार के सदस्यों की इस हादसे में मृत्यु हो गई, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी। रेलवे ने कल ही मुआवजे का ऐलान कर दिया था, जांच कमेटी का भी गठन किया गया है।”

Also Read: आज नहीं होगा मुंबई-गोवा वंदे भारत का उद्घाटन, PM मोदी ने ओडिशा हादसे के बाद रद्द किया कार्यक्रम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT