Live TV
Search
Home > India News > जीबीएस फैशन वीक में सीम्स और सोनानी ज्वेलर्स ने पेश किया भव्य वेडिंग कलेक्शन

जीबीएस फैशन वीक में सीम्स और सोनानी ज्वेलर्स ने पेश किया भव्य वेडिंग कलेक्शन

Written By:
Last Updated: July 1, 2026 18:52:15 IST

Mobile Ads 1x1

सूरत (गुजरात) [भारत],1 जुलाई: ग्लोबल बिजनेस सोशल (GBS) की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय मेगा बिजनेस समिट एवं GBS फैशन वीक में फैशन प्रेमियों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र सीमा कलावडिया (सीम्स) और सोनानी ज्वेलर्स का विशेष संयुक्त ब्राइडल शो रहा। इस शो में आगामी विवाह सीजन को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए विशेष वेडिंग कलेक्शन का भव्य अनावरण किया गया।

  • सीमा कलावडिया द्वारा डिज़ाइन किए गए ब्राइडल आउटफिट्स और सोनानी ज्वेलर्स की लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी का शानदार प्रदर्शन, १५ लुक्स ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

सीमा कलावडिया द्वारा डिज़ाइन किए गए आधुनिकता और परंपरा के खूबसूरत संगम वाले ब्राइडल आउटफिट्स के साथ सूरत स्थित सोनानी ज्वेलर्स की लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी ने रैंप पर अपनी अलग पहचान बनाई। उल्लेखनीय है कि सोनानी ज्वेलर्स सूरत में देश के सबसे बड़े लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी शोरूम के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर ब्रांड ने अपनी नई वेडिंग ज्वेलरी कलेक्शन भी प्रस्तुत की।

शो के दौरान कुल 12 महिला मॉडल, एक शो-स्टॉपर और दो पुरुष मॉडल सहित कुल 15 लुक्स पेश किए गए। शो-स्टॉपर आउटफिट मिस इंडिया 2026 ने रैंप पर पहनकर प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। प्रत्येक प्रस्तुति में ब्राइडल आउटफिट्स और लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला, जिसे उपस्थित अतिथियों और फैशन प्रेमियों ने खूब सराहा।
यह संयुक्त प्रस्तुति सीम्स और सोनानी ज्वेलर्स के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें दोनों ब्रांड्स ने आगामी विवाह सीजन के लिए अपने विशेष कलेक्शन को एक ही मंच पर प्रदर्शित कर नए फैशन ट्रेंड्स को सामने रखा।

उल्लेखनीय है कि GBS की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, उद्योगपति, बिजनेस कोच, डिज़ाइनर्स तथा देशभर से आए अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पूरे आयोजन को सफल बनाने में डॉ. मलय पारेख, राजसिंह, अंकित पानवाला तथा GBS की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। GBS फैशन वीक में देश के अग्रणी डिज़ाइनर्स द्वारा विभिन्न थीम आधारित कलेक्शन प्रस्तुत किए गए, जिनमें सीम्स और सोनानी ज्वेलर्स का ब्राइडल कलेक्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

MORE NEWS