नई दिल्ली, अक्टूबर 25: हरदा में श्री बजरंग सेना का कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हितेश विश्वकर्मा ने मध्यप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष श्री उमेश प्रजापति…
नई दिल्ली, अक्टूबर 25: हरदा में श्री बजरंग सेना का कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हितेश विश्वकर्मा ने मध्यप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष श्री उमेश प्रजापति द्वारा हरदा में किए गए धरना-प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि — “गौमाता की सेवा और सुरक्षा हमारा सर्वोच्च धर्म है। श्री उमेश प्रजापति एवं उनकी टीम का यह कदम पूरे संगठन के लिए प्रेरणास्रोत है।”
हरदा में मंगलवार को श्री बजरंग सेना द्वारा गोवंश की सुरक्षा और मुक्तिधाम के पास स्थित कचरा ग्राउंड पर फेंसिंग कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया।
संगठन को घंटाघर चौक पर धरने की अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदेशाध्यक्ष उमेश प्रजापति ने कहा कि जिले में प्रतिदिन गौमाताओं की सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु हो रही है और अनेक गोवंश घायल हो रहे हैं। हरदा से हंडिया तक नेशनल हाईवे पर सैकड़ों बेसहारा गोवंश खुलेआम घूमते हैं, जिससे आमजन की जान भी खतरे में है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में भी संगठन द्वारा कलेक्टर को इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। कलेक्टर द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन जिले में नहीं हो रहा है।
प्रजापति ने नगर पालिका पर भी आरोप लगाया कि मुक्तिधाम के पास स्थित कचरा ग्राउंड पर कचरा फेंका जाता है, जहां निराश्रित गौमाताएं पॉलीथिन खाकर मर रही हैं। संगठन ने इस स्थल पर तार फेंसिंग की मांग की थी, जो अब तक पूरी नहीं हुई।
श्री बजरंग सेना ने मुख्यमंत्री से अपील की कि गोमाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए और सभी बेसहारा गोवंश को शीघ्र गौशालाओं में भिजवाया जाए।
फिलहाल, श्री बजरंग सेना का धरना कलेक्ट्रेट परिसर में जारी है।
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…