<
Categories: देश

विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! Chhath Puja में इन राज्यों में घोषित हुई स्कूलों की छुट्टियां

Chhath Puja School Holidays: आज से छठ महापर्व शुरू हो चुका है, ऐसे में बिहार समेत इन राज्यों में भी छठ पूजा की छुट्टियां मिली है आइए, जानें कि  इनमें कौन से राज्य शामिल है.

Chhath Puja 2025 School Holidays: छठ पूजा (Chhath Puja) पूर्वांचल में मनाए जाने वाला एक लोकप्रिय पर्व है, जिसकी शुरूआत आज से हो चुकी है और आज से लेकर 28 अक्टूबर तक यानी चार दिन मनाया जाएगा और इसी त्योहार के साथ बिहार समेत कई राज्यों में छठ पूजा को लेकर स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की गई है. आइए जानें किन इनमें कौन से राज्य शामिल है.

छठ पूजा की शुरुआत और महत्व

छठ पूजा की शुरुआत ‘नहाय-खाय’ से होती है, जो पवित्रता और आत्मसंयम का प्रतीक है. इसके बाद दूसरे दिन ‘खरना’ आता है, जब व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर शाम को प्रसाद ग्रहण करते हैं. तीसरे दिन ‘संध्या अर्घ्य’ के रूप में व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं, जबकि चौथे दिन ‘उषा अर्घ्य’ यानी उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन किया जाता है. यह चार दिन का पर्व न केवल सूर्य की आराधना का अवसर है, बल्कि परिवार, प्रकृति और समाज के प्रति आभार व्यक्त करने का भी प्रतीक है.

2025 में छठ पूजा का पूरा कार्यक्रम

25 अक्टूबर – नहाय-खाय: स्नान, शुद्धिकरण और सात्विक भोजन का दिन

26 अक्टूबर – खरना: निर्जला उपवास और गुड़-चावल का प्रसाद

27 अक्टूबर – संध्या अर्घ्य: डूबते सूर्य की पूजा और सामूहिक आराधना

28 अक्टूबर – उषा अर्घ्य: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन

बिहार में स्कूलों की छुट्टियां

बिहार में छठ पूजा की तैयारियां पूरे जोश से चल रही हैं. राज्य शिक्षा विभाग ने इस पर्व के उपलक्ष्य में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. स्कूल 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर, 2025 तक बंद रहेंगे ताकि छात्र, शिक्षक और अभिभावक इस महापर्व में पूरी श्रद्धा से भाग ले सकें. कक्षाएं 30 अक्टूबर से पुनः आरंभ होंगी. बिहार में छठ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह लोकसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा है.

दिल्ली में स्कूलों की छुट्टियां

यूपी- बिहार के रहने वाले दिल्ली में भारी तादाद में मौजूद है, इसे देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने स्कूलों की छुट्टियां 27 अक्टूबर को बंद रखने की घोषणा की है.

उत्तर प्रदेश में त्योहारी अवकाश

उत्तर प्रदेश में दिवाली की छुट्टियां पहले ही 20 से 23 अक्टूबर तक दी गई थीं. अब छठ पूजा के अवसर पर 25 से 28 अक्टूबर तक अतिरिक्त छुट्टियां मिलने की उम्मीद है. हालांकि शिक्षा विभाग की आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन कई स्कूलों ने पहले ही अपने त्योहारी कार्यक्रम तय कर लिए हैं. पूर्वांचल क्षेत्र विशेषकर गोरखपुर, वाराणसी और बलिया में छठ पूजा का विशेष महत्व है, जहां घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं.

राजस्थान में उत्सव की तैयारी

राजस्थान में भी छठ पूजा का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है, खासकर उन शहरों में जहाँ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आए प्रवासी समुदाय बड़ी संख्या में रहते हैं. फिलहाल राज्य में 25 अक्टूबर तक त्योहारों के चलते स्कूल बंद हैं. हालांकि छठ पूजा के लिए अतिरिक्त छुट्टियों की कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कई जिलों में स्थानीय प्रशासन समुदाय की भागीदारी को देखते हुए छुट्टियों की अवधि बढ़ा सकता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST