<
Categories: India News

सूरत में 22 नवंबर को होगी एनपीसी वेस्ट इंडिया चैंपियनशिप और आईपीएल गुजरात चैंपियनशिप

खेल जगत में गुजरात के खिलाड़ियों को बड़े अवसर और बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सूरत में आगामी 22 नवंबर को एनपीसी वेस्ट इंडिया चैंपियनशिप और…

खेल जगत में गुजरात के खिलाड़ियों को बड़े अवसर और बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सूरत में आगामी 22 नवंबर को एनपीसी वेस्ट इंडिया चैंपियनशिप और आईपीएल गुजरात चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में बॉडीबिल्डिंग, पावरलिफ्टिंग और आर्म रेसलिंग तीन खेलों को शामिल किया गया है। इसमें गुजरात के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र और विभिन्न केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

  • बॉडीबिल्डिंग, पावरलिफ्टिंग और आर्म रेसलिंग के खिलाड़ी एक मंच पर आएंगे
  • चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शेरू क्लासिक इंडिया-2026 में क्वालिफाई करने का मिलेगा मौका

आयोजकों ने बताया कि एनपीसी (नेशनल फिजिक्स कमेटी) वेस्ट इंडिया चैंपियनशिप बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण प्रतियोगिता होगी। एनपीसी से जुड़े खिलाड़ियों के लिए क्षेत्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेना आगामी प्रतियोगिताओं के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।

इसके अलावा आईपीएल (इंडियन पावरलिफ्टिंग लीग) की ओर से पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें गुजरात आर्म रेसलिंग फेडरेशन सहित संबंधित फेडरेशन से जुड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को आईएचएफएफ शेरू क्लासिक इंडिया-2026 के लिए क्वालिफाई करने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों ने बताया कि आगामी चैंपियनशिप की आधिकारिक तारीख की घोषणा खिलाड़ियों को समय रहते तैयारी शुरू करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई है। गुजरात के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य तथा शहर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ऐसे जाने-माने और अनुभवी खिलाड़ी भी चैंपियनशिप में मौजूद रहेंगे। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से युवा और उभरते खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी तथा वे खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

 होगी एनपीसी वेस्टwidth=

– गुजरात की ब्रांड्स से खिलाड़ियों के समर्थन की अपील

आयोजकों ने गुजरात में कार्यरत खेल क्षेत्र से जुड़ी ब्रांड्स तथा ऐसी कंपनियों से भी चैंपियनशिप से जुड़ने की अपील की है, जिनका लक्षित वर्ग खिलाड़ी और खेल जगत से जुड़े लोग हैं। इस आयोजन से जुड़कर विभिन्न ब्रांड्स खिलाड़ियों का सपोर्ट करने के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने में भी अपना योगदान दे सकते हैं। इसके माध्यम से गुजरात के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का उद्देश्य है।

– विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ी होंगे शामिल

वेस्ट इंडिया चैंपियनशिप में गुजरात के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव सहित विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचेंगे। खासतौर पर एनपीसी से जुड़े बॉडीबिल्डिंग खिलाड़ियों के लिए यह क्षेत्रीय चैंपियनशिप महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आयोजकों के अनुसार, एनपीसी की प्रक्रिया के तहत क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद खिलाड़ियों को आगे की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए क्वालिफाई करने का अवसर मिलता है। ऐसे में सूरत में होने वाली यह चैंपियनशिप खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।

– अगली प्रमुख चैंपियनशिप मुंबई में

वेस्ट इंडिया चैंपियनशिप के बाद अगली प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप मुंबई में आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, मुंबई में नेशनल चैंपियनशिप के साथ एक्सपो का भी आयोजन किया जाएगा।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST