<

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भारी कोहरे के कारण रद्द हुईं 18 ट्रेन, घर से निकलने से पहले चेक करें स्टेटस

अगर आप भी ट्रेन से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं और आपकी टिकट भी कंफर्म हो चचुकी है, तो घर से निकलने से पहले ट्रेनों का स्टेटस चेक कर लें. भारतीय रेलवे ने 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

18 Train Cancelled: सर्दियों के मौसम में अक्सर कोहरे का कहर देखने को मिलता है. इसका असर ट्रैफिक, सड़क, हवाई यात्रा और रेल यात्रा पर भी पड़ता है. एक बार फिर रेलवे पर कोहरे का कहर देखने को मिला है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो रही है, जिसके कारण रेलवे ने उपासना और जनसेवा एक्सप्रेस समेत 20 से ज्यादा प्रमुख ट्रेनों को मार्च तक रद्द कर दिया है. ऐसे में अगर आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. 

बता दें कि जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें, बिहार, बंगाल और पंजाब जाने वाली अधिकतर ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों को 28 फरवरी और कुछ को मार्च के पहले हफ्ते तक के लिए रद्द करने का फैसला लिया गया है. 

उत्तर भारत में कोहरे की सफेद चादर ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की जा रही है. इसका सबसे ज्यादा असर टेनों की आवाजाही पर देखने को मिल रहा है. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने न केवल कई ट्रेनों की स्पीड को थोड़ा धीमा किया. वहीं दूसरी तरफ भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया. 

इन रूट्स की सबसे ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट में पटना, हावड़ा, अमृतसर और आनंद विहार जैसे कई अहम रूट्स शामिल हैं. सरकार के इस फैसले से खासकर बिहार और पश्चिम बंगाल की तरफ जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का ज्यादा सामना करना पड़ सकता है. भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले यात्री अपने ट्रेन का लाइव स्टेटस और ट्रेन का शेड्यूल जरूर चेक कर लें. अन्यथा हो सकता है कि उन्हें रेलवे स्टेशन पर आकर निराश होकर लौटना पड़े.

रद्द की गई ट्रेनें

  • हावड़ा-देहरादून 12327/12328 उपासना एक्सप्रेस को 25 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है.
  • अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट 14617/14618 जनसेवा एक्सप्रेस को 2 मार्च तक रद्द कर दिया गया है.
  • बरौनी-अम्बाला 14523/24 हरिहर एक्सप्रेस 26 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है.
  • डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 15903/15904 को 1 मार्च तक रद्द कर दिया गया है.
  • कामाख्या-गया एक्सप्रेस 15619/15620 को 24 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है.
  • हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 12873/12874 को 27 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है.
  • टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस 18103/18104 को 27 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है.
  • आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 15621/15622 को 27 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है.
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता 22197/22198 को 1 मार्च तक रद्द कर दिया गया है.

घर से निकलने से पहले चेक करें स्टेटस

अगर आपकी टिकट इन ट्रेनों और इन तारीखों में है, तो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट IRCTC या हेल्पलाइन नंबर 139 पर अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर सकते हैं. रेलवे के नियमों के अनुसार रद्द ट्रेनों का पूरा रिफंड ऑटोमैटिक या काउंटर से वापस ले सकते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Brazil Election: कौन हैं ट्रंप के दूश्मन लूला डा सिल्वा? जो चौथी बार बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति; 44 लाख वोटों को जीतकर रचा इतिहास

Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…

Last Updated: October 26, 2026 08:28:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा या सस्ता? तुरंत चेक करें आज के नए रेट

UP Petrol Diesel Price 26 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 26, 2026 08:06:02 IST

Aaj ka Mausam: मौसम का महाअलर्ट! खतरनाक साइक्लोन से 17 राज्यों में मचेगी तबाही? IMD ने दी भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

Aaj ka Mausam: गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बलिया, मिर्जापुर, कानपुर, वाराणसी,…

Last Updated: October 26, 2026 07:45:09 IST

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST