<
Categories: देश

Bonu Komali: इश्क या जान का दुश्मन! मौत से पहले लिखा ‘आई लव यू मम्मी’, फिर एकतरफा प्यार के चक्कर में यूट्यूबर ने दे दी जान

Bonu Komali Death: इश्क के चक्कर में एक और जान चली गई. हैदराबाद की रहने वाली एक्स यूट्यूबर बोनू कमाली ने आत्महत्या कर ली. वह अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई.

Hyderabad Suicide News: हैदराबाद में 21 साल की यूट्यूबर बोनू कोमाली ने ब्रेकअप के बाद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि इस दुखद कदम से कुछ घंटे पहले उसने कुवैत में रह रही अपनी मां को मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था, ‘आई लव यू मम्मी.’

क्या है पूरा मामला?

हैदराबाद के मणिकोंडा इलाके में 21 वर्षीय बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा बोनू कोमाली ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि वह विशाखापत्तनम के गजुवाका की रहने वाली थी और पिछले 11 महीनों से एलआईजी चित्रपुरी कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रह रही थी.वहीं, रायदुर्गम पुलिस के अनुसार, कोमाली पहले एक यूट्यूब चैनल के लिए सोशल मीडिया कंटेंट भी बनाती थीं. जांच में प्रेम संबंध का कारण बताया जा रहा है.

मां को लिखा आखिरी संदेश

पुलिस ने बताया कि 23 फरवरी को तड़के करीब 1:34 बजे कोमाली ने कुवैत में काम रह रही अपनी मां बी. सत्या वरलक्ष्मी को मैसेज भेजा. संदेश में लिखा था, ‘मम्मी, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं. जाग्रथा, छोटे भाई का ख्याल रखना.’ इसके बाद उसका फोन बंद हो गया. फिर मां ने कई बार कॉल करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. उन्होंने कोमाली की दोस्त मानसा से संपर्क कर हालचाल जानने को कहा. जब मानसा दोपहर करीब 3 बजे फ्लैट पहुंची. तो दरवाजा अंदर से बंद था और काफी आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई.

मां ने बताया वह प्रेम में थी

रायदुर्गम के इंस्पेक्टर सी. वेंकन्ना ने बताया कि पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां कोमाली को छत के पंखे से लटका पाया गया. पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में यूट्यूबर की मां वरलक्ष्मी ने बताया कि कोमाली ने लगभग छह महीने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था और उस समय उसे पता चला था कि वह तीन साल से एक 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर कर्मचारी से प्रेम करती थी. 

पुलिस को मिला सुराग

जांचकर्ताओं को एक डायरी मिली जिसमें कोमाली ने अपनी भावनाओं का विस्तार से वर्णन किया था, जिसमें तीन साल के एकतरफा प्यार का जिक्र था. इंस्पेक्टर ने बताया, आत्महत्या से एक दिन पहले भी उसने उसे अपने फ्लैट पर बुलाया और अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन उसने कहा कि उसे कोई दिलचस्पी नहीं है. उसने हाल ही में उसे संदेश भी भेजा था कि वह उसे परेशान न करे.’

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Ashok Kharat Video Case: अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो 15 से 50 रुपये में बिके, पर्सनल नंबर पर भेजे गए, साइबर सेल का बड़ा एक्शन

Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर…

Last Updated: April 9, 2026 21:36:33 IST

DC vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा नहीं… ये खिलाड़ी बना गुजरात की जीत का असली हीरो, आखिरी गेंद पर किया चमत्कार

DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में…

Last Updated: April 9, 2026 21:42:09 IST

‘अंत को स्वीकार करो…’ अर्जुन कपूर के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या खत्म कर रहे एक्टर?

हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर…

Last Updated: April 9, 2026 21:26:45 IST

पहले बेरहमी से मारा चाकू, फिर 30 सेकंड तक सिर को धड़ से किया अलग… अररिया में खौफनाक दोहरा हत्याकांड

Araria sattu Wala murder case:अररिया में गुरुवार मामूली सी कहा-सुनी ने एक भयवाह रुप धारण…

Last Updated: April 9, 2026 21:07:36 IST

जयपुर में बीच सड़क गुंडागर्दी, स्कूटी सवार लड़की के साथ बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद निंदनीय वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बाइक…

Last Updated: April 9, 2026 21:17:05 IST

भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका, इस पूर्व खिलाड़ी का निधन, देश के लिए पहली टेस्ट जीतने वाली टीम के थे हिस्सा

CD Gopinath Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ का निधन हो गया है. गोपीनाथ…

Last Updated: April 9, 2026 20:42:35 IST