Live TV
Search
Home > देश > दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीमें सक्रिय

दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीमें सक्रिय

दिल्ली में 9 स्कूल को बम की धमकी: दिल्ली के 9 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड टीम मौके परदिल्ली के नौ स्कूलों को सोमवार सुबह बम धमकी की कॉलें मिलीं, जिसके बाद पुलिस, फायर टीम और बम स्क्वाड ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया.

Written By:
Last Updated: 2026-02-09 09:59:40

Mobile Ads 1x1

Delhi: सोमवार सुबह दिल्ली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दहशत फैल गई. राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद नौ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं.

इन स्कूलों को मिली धमकी

जिन स्कूलों को धमकी भरे कॉल आए उनमें लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), कैम्ब्रिज स्कूल (श्री निवासपुरी), वेद व्यास इंटरनेशनल/वेदांता/वेंकटेश्वर स्कूल (रोहिणी), कैम्ब्रिज स्कूल (NFC), द इंडियन स्कूल (सादिक नगर), CM श्री स्कूल (रोहिणी), DTA स्कूल (INA), और बाल भारती स्कूल (रोहिणी) शामिल हैं. एयर फोर्स स्कूल, लोधी रोड और सुब्रतो पार्क, KR मंगलम स्कूल और इंडियन स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली. सभी छात्रों को स्कूलों से सुरक्षित निकाल लिया गया और प्रशासन ने तुरंत माता-पिता को इसकी जानकारी दी.

धमकी भरे ईमेल में क्या लिखा था?

धमकी भरे ईमेल में लिखा था, “दिल्ली खालिस्तान बनेगा अफजल गुरु की याद में दोपहर 1:11 बजे धमाका होगा.13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे संसद में धमाका होगा. पंजाब खालिस्तान है. खालिस्तान नेशनल आर्मी.”

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने कहा कि अब तक मिले सभी कॉल संदिग्ध लग रहे हैं, लेकिन हर इनपुट को प्रोटोकॉल के अनुसार वेरिफाई किया जा रहा है. हाल के महीनों में, राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी की कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें से ज़्यादातर ईमेल या विदेश से किए गए इंटरनेट कॉल के ज़रिए दी गई थीं.

MORE NEWS