दिल्ली में 9 स्कूल को बम की धमकी: दिल्ली के 9 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड टीम मौके परदिल्ली के नौ स्कूलों को सोमवार सुबह बम धमकी की कॉलें मिलीं, जिसके बाद पुलिस, फायर टीम और बम स्क्वाड ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया.
दिल्ली के 9 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Delhi: सोमवार सुबह दिल्ली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दहशत फैल गई. राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद नौ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं.
जिन स्कूलों को धमकी भरे कॉल आए उनमें लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), कैम्ब्रिज स्कूल (श्री निवासपुरी), वेद व्यास इंटरनेशनल/वेदांता/वेंकटेश्वर स्कूल (रोहिणी), कैम्ब्रिज स्कूल (NFC), द इंडियन स्कूल (सादिक नगर), CM श्री स्कूल (रोहिणी), DTA स्कूल (INA), और बाल भारती स्कूल (रोहिणी) शामिल हैं. एयर फोर्स स्कूल, लोधी रोड और सुब्रतो पार्क, KR मंगलम स्कूल और इंडियन स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली. सभी छात्रों को स्कूलों से सुरक्षित निकाल लिया गया और प्रशासन ने तुरंत माता-पिता को इसकी जानकारी दी.
धमकी भरे ईमेल में लिखा था, “दिल्ली खालिस्तान बनेगा अफजल गुरु की याद में दोपहर 1:11 बजे धमाका होगा.13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे संसद में धमाका होगा. पंजाब खालिस्तान है. खालिस्तान नेशनल आर्मी.”
दिल्ली पुलिस ने कहा कि अब तक मिले सभी कॉल संदिग्ध लग रहे हैं, लेकिन हर इनपुट को प्रोटोकॉल के अनुसार वेरिफाई किया जा रहा है. हाल के महीनों में, राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी की कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें से ज़्यादातर ईमेल या विदेश से किए गए इंटरनेट कॉल के ज़रिए दी गई थीं.
ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…
कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…
Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…
एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…
मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…
भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…