Aaj Ka Mausam 20 April 2026: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में (20 अप्रैल, 2026) को बारिश होने का अलर्ट है, जबकि कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी है.
Aaj Ka Mausam 20 April 2026: अब आसमान से होगी आफत की बरसात!
Aaj Ka Mausam 20 April 2026: देशभर में पिछले कई दिनों से दिनों मौसम का मिजाज बदल रहा है. पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों को छोड़ दें तो पूरे देश में गर्मी, उमस और लू का असर देखने को मिल रहा है. देश के कई राज्यों/हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने वाला है, जबकि लू और उमस भी लोगों की परेशानी में इजाफा कर रही है. दिल्ली, बिहार और यूपी समेत कुछ राज्यों में धूप निकल रही है. सोमवार (20 अप्रैल, 2026) को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख के अलावा पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेस समेत कई राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी किया है.
कुल मिलाकर मौसम विभाग की ओर से सोमवार (20 अप्रैल, 2026) को 15 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है. इस दौरान यानी तेज बारिश के चलते लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है, जबकि 20 से 22 अप्रैल के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, सोमवार (20 अप्रैल) से पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में लू चल रही है. इसके अलावा सोमवार 11 बजे के बाद पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी गर्म हवाओं का असर देखा जा सकता है. एक तरह से यह लू ही कही जाएगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आगामी 23 अप्रैल तक गर्म हवाएं लोगों की मुसीबत बढ़ाएंगीं. इसी तरह झारखंड में सोमवार (20 अप्रैल, 2026) के साथ-साथ मंगलवार (21 अप्रैल) को गर्म हवाएं परेशान करेंगीं. वैसे गर्म हवाएं चलने का अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. गर्मी के साथ लू का दौर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में भी शुरू होने वााला है.
असम और मेघालय के साथ-साथ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 20 से 21 अप्रैल के दौरान यानी दो दिन गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक, 20 और 21 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है. इसके चलते लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है, क्योंकि जलभराव और भूस्खलन लोगों के लिए समस्या बन सकता है.
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…
IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…
IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…