<
Categories: देश

Aaj Ka Mausam 21 April 2026: 72 घंटे के दौरान कहां होगी बारिश-आएगा तूफान भी, कहां चलेगी लू; ये भी कर लें नोट

Aaj Ka Mausam 21 April 2026:  देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी, लू और तेज धूप का कहर देखने को मिलेगा. वहीं, दक्षिण भारत में भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच कुछ तटीय भागों पर मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान है.

Aaj Ka Mausam 21 April 2026:  देशभर में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. सप्ताह की शुरुआत के साथ ही देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रभाव देखने को मिल रहा है. गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस छूने को बेकरार है. पंजाब, हरियाणा, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़ दें तो वीकेंड तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है. कुल मिलाकर देश का 80 प्रतिशत हिस्सा भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ चुका है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, कुछ राज्यों में बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है.

कहां-कहां होगी बारिश

IMD के मुताबिक, एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) को अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, मेघालय और पश्चिम बंगाल के कुछ भागों पर तेजा आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. पूर्वोत्तर में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव अगले 72 घंटे रहेगा, जिसके चलते इन राज्यों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. यहां आकाशीय बिजली गिरने के साथ  ओलावृष्टि भी हो सकती है. केरल में हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है, लेकिन उमस लोगों को परेशान करेगी.  

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, नैनीताल और चमोली में बारिश का अनुमान है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम का मिजाज मंगलवार को नर्म रहेगा.  हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी और बारिश से मौसम प्रभावित हो सकता है.  21 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है. इससे तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. हरियाणा से सटे राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.  

यहां होगी बारिश

  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • असम
  • अरुणाचल
  • सिक्किम
  • नगालैंड
  • मेघालय
  • केरल

कहां-कहां पड़ेगी गर्मी-चलेगी लू

उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) को भीषण गर्मी पड़ने वाली है. दक्षिण भारत के अहम राज्य तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ेगी. इसके अलावा, हैदराबाद, चेन्नई और विजयवाड़ा में तापमान 40-43 डिग्री के बीच जा सकता है. कर्नाटक के उत्तरी हिस्सों में भी गर्म हवाएं चल सकती हैं.  ओडिशा समेत झारखंड और छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान बढ़ रहा है. गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा. तापमान 39-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST