<
Categories: देश

बंगाल में BJP की जीत पक्की, अब शपथ ग्रहण होना बाकी; पीएम ने किया बड़ा इशारा

West Bengal Assembly Elections 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली में कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है.

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम और दूसरे चरण में बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को 142 सीटों पर मतदान होगा. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी. इस बीच चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैरकपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी के शपथ ग्रहण समारोह में ही पश्चिम बंगाल वापस लौटूंगा. उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए देश की जनता ही परिवार है. ऐसे में अपना घर छोड़ने के बाद से अब तक मैं आपके साथ ही रहा हूं. 

भाजपा सरकार की शपथ में ही लौटूंगा बंगाल

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा कि अब वो यहां पर 4 मई के बाद ही लौटेंगे जब भाजपा की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बैरकपुर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के साथ पुराने रिश्ते रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी निजी जिंदगी और आध्यात्मिक यात्रा में बंगाल का अहम योगदान है. पीएम ने कहा कि उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा में यह उनके लिए शक्ति का बड़ा केंद्र रहा है.

जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल के इस चुनाव में यह उनकी आखिरी रैली है. वह बंगाल में जहां भी और जब भी गए हैं तो लोगों का मूड देखा है. वह इस भरोसे के साथ लौट रहे हैं कि अब 4 मई के बाद ही भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में ही बंगाल लौटेंगे.

भाजपा सरकार बनने का भरोसा जताया

उन्होंने बैरकपुर की अपनी रैली को आखिरी जनसभा में बताते हुए कहा कि अब तो वो शपथ समारोह में ही आएंगे. इस तरह उन्होंने में भाजपा सरकार बनने का भरोसा जताया है.  वहीं,  भाजपा कैंडिडेट कौस्तव बागची के लिए रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब मैं आप लोगों से 4 मई के बाद होने वाले भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में ही आप लोगों से मिलूंगा.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Rate Today: कहीं पेट्रोल महंगा तो कहीं डीजल के दाम में अंतर, देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…

Last Updated: October 27, 2026 07:50:13 IST

MLC Election Results 2026: यूपी में BJP-सपा की टक्कर, बिहार में बगावत से किसकी बढ़ेगी मुश्किल; 28 सीटों पर किसकी नजर?

MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…

Last Updated: October 27, 2026 07:45:01 IST

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में सर्दी की दस्तक या बारिश का अलर्ट? अगले 3 दिनों में मौसम लेगा बड़ी करवट!

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…

Last Updated: October 27, 2026 06:38:51 IST

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST