अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली ट्रेन में मिलने वाले खाने में कीड़े निकलने से हंगामा मच गया. यात्रियों ने इसकी फोटो खींचकर रेलवे से उसकी शिकायत की. भारतीय रेलवे ने शिकायत पर एक्शन लेते हुए फूड कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना लगा.
वंदे बारत ट्रेन के खाने में मिला कीड़ा
Vande Bharat Train: अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में खाने को लेकर शिकायत आई है. वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को दिए गए खाने में कीड़ा मिला है. यात्रियों ने इसकी फोटो क्लिक करके रेलवे से इसकी शिकायत की है. शिकायत मिलने पर IRCTC ने एक्शन लेते हुए तगड़ा जुर्माना ठोका है. साथ ही कॉन्टेक्ट को खत्म करने का नोटिस भी दिया है. ये ट्रेन का इकलौता केस नहीं है, बल्कि एक ही डिब्बे में खाने में कीड़े मिलने की दो घटनाएं हुई हैं.
बता दें कि अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को खाना दिया गया, जिसमें कीड़ा मिला. ये देखकर यात्रियों में बवाल मच गया. यात्रियों ने इसकी फोटो क्लिक करके रेलवे से इसकी शिकायत की थी. IRCTC ने शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया. भारतीय रेलवे ने एक्शन लेते हुए फूड कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना लगाया और कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है.
दरअसल, आदित्य डिडवानिया नाम के यूजर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उसने एक्स पर फोटो अपलोड करके शिकायत करके बताया कि उसके खाने में कीड़े मिले हैं. हैरानी की बात ये है कि एक ही कोच में दो यात्रियों के खाने में कीड़े मिले हैं. आईआरसीटीसी को शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई.
आईआरसीटीसी के अधिकारी ने बताया कि ये खाना ब्रंदावन फूड प्रोडक्ट्स (RK ग्रुप) से मंगाया गया था. खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत पर एक्शन लिया गया और आगे के लिए कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया गया. साथ ही डीप क्लीनिंग और पेस्ट कंट्रोल कराया गया.
हालांकि खाने में कीड़ा मिलने का ये पहला केस नहीं है. इससे पहले भी कई बार इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं. इससे पहले पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में भी खाने की क्वालिटी पर सवाल उठा. उसे खाने में दिए गए दही में जिंदा रेंगता हुआ कीड़ा मिला. इस पर रेलवे ने कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये का दंड और 50 लाख के जुर्माने के साथ ही कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेशन के आदेश दिए हैं.
NBEMS GPAT Result 2026 Declared: एनबीईएमएस जीपीएटी रिजल्ट जारी हो गया है. उम्मीदवार सीधे इस…
Mathura Rape Case: वृंदावन की सड़कों पर न्याय मांगती एक युवती और दुष्कर्म के गंभीर…
MHT CET Admit Card 2026 Today: एमएचटी सीईटी का एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी…
How to Book IPL 2026 Tickets: आईपीएल 2026 में हर मैच के साथ फैंस का…
Jodhpur Court Verdict: मां की गवाही से कोर्ट ने बड़े बेटे को अपने ही छोटे…
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में…