<
Categories: देश

एयर इंडिया के विमान में फ्यूल स्विच की खराबी? लंदन-बेंगलुरु फ्लाइट को किया गया ग्राउंडेड

Air India Plane: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में करीब 260 लोगों की मौत हुई थी. जिसकी जांच में सामने आया था कि विमान के फ्यूल स्विच में तकनीकी खराबी थी. अब इसी कारण का हवाला देते हुए एयर इंडिया ने लंदन से बेंगलुरू रूट पर उड़ने वाले अपने बोइंग 787-8 विमान को ग्राउंडेड कर दिया है.

Air India Plane: एयर इंडिया ने सोमवार को लंदन से बेंगलुरु रूट पर उड़ने वाले अपने बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल स्विच में संभावित खराबी की बात मानी और कहा कि उसने अब विमान को ग्राउंडेड कर दिया है. यह खराबी 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट 171 के विमान हादसे की याद दिलाती है, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे की जांच रिपोर्ट में भी ऐसी ही स्थिति की ओर इशारा किया गया था.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि हमें पता है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी है. यह शुरुआती जानकारी मिलने के बाद हमने उस विमान को ग्राउंडेड कर दिया है और पायलट की चिंताओं की प्राथमिकता के आधार पर जांच करवाने के लिए OEM को शामिल किया है.

एयरलाइन ने क्या कहा?

एयरलाइन ने कहा कि इस मामले की जानकारी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को दे दी गई है, और यात्रियों और क्रू की सुरक्षा “हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता” बनी हुई है. एयर इंडिया के बयान में आगे कहा गया कि इस मामले की जानकारी एविएशन रेगुलेटर DGCA को दे दी गई है. DGCA के निर्देश के बाद एयर इंडिया ने अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की थी और कोई समस्या नहीं पाई थी. एयर इंडिया में हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Cigarette vs Beedi: बीड़ी या सिगरेट… कौन ज्यादा नुकसानदायक? 99% लोग होते हैं कंफ्यूज, डॉक्टर से जानिए सच

बोइंग ने अपने बयान में क्या कहा?

इस पूरे मामले पर बोइंग का बयान भी सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि वह इस घटना की एयर इंडिया की समीक्षा में सहयोग कर रहा है. बयान में कहा गया कि हम एयर इंडिया के संपर्क में हैं और इस मामले की उनकी समीक्षा में सहयोग कर रहे हैं. एयर इंडिया ने पिछले साल जुलाई में घोषणा की थी कि उसने DGCA के निर्देशों के अनुसार अपने सभी बोइंग 787 और 737 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच का निरीक्षण पूरा कर लिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना सोमवार को लंदन हीथ्रो से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट AI132 के दौरान हुई.

‘जहर उगलने की अनुमति…’, सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की NSA हिरासत की सुनवाई जारी, जानें SG तुषार मेहता ने क्या दी दलील?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Kasab age dispute: मैं 17 साल का हूं…कसाब के इस दावे ने मचाई थी हलचल, फिर ऐसे सामने आई उसकी असली उम्र

Kasab age dispute: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब ने मुकदमे के दौरान…

Last Updated: October 5, 2026 16:32:12 IST

विराट कोहली के संन्यास के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी? ये दो बल्लेबाज हैं प्रबल दावेदार!

विराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 का अगला दावेदार कौन? पूर्व दिग्गज वसीम जाफर…

Last Updated: October 5, 2026 16:31:30 IST

Flight Ticket Price Hike: छठ-दीवाली पर फ्लाइट से घर जा रहे हैं? तो हो जाइए तैयार, अब लगेगा 10000 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज

Flight Ticket Price Hike: दिवाली-छठ से पहले इंडिगो ने यात्रियों को झटका दिया. ATF महंगा…

Last Updated: October 5, 2026 16:02:56 IST

8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आए OPPO के दो फोन, 50MP के कैमरे के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

OPPO New Smartphones: Oppo ने अपने दो नए स्मार्टफोन भारत में पेश कर दिए हैं.…

Last Updated: October 5, 2026 16:01:42 IST

Flipkart Big Billion Days 2026: आधे से कम हो जाएंगे इन चीजों के दाम, 9 अक्टूबर से शुरू होगी महासेल; आप भी कर लें अपनी लिस्ट तैयार

Flipkart Big Billion Days 2026: बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान, आमतौर पर स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स,…

Last Updated: October 5, 2026 15:10:25 IST

Rewa Viral Video: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हैवानियत! घायल युवक को बाल पकड़कर घसीटा, VIDEO वायरल

Rewa Viral Video: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में घायल युवक से मारपीट का वीडियो…

Last Updated: October 5, 2026 15:10:21 IST