Ajit Pawar Death: अजित पवार की मौत के बाद से लगातार कई खुलासे होते जा रहे हैं. वहीं अब महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एक राजनीतिक नेता ने एक चौंकाने वाला दावा किया है, उनका कहना है कि बारामती निर्वाचन क्षेत्र में विद्या प्रतिष्ठान के पास 'काला जादू' किया गया था,
ajit pawar death connection black magic
Ajit Pawar Death: अजित पवार की मौत के बाद से लगातार कई खुलासे होते जा रहे हैं. वहीं अब महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एक राजनीतिक नेता ने एक चौंकाने वाला दावा किया है, उनका कहना है कि बारामती निर्वाचन क्षेत्र में विद्या प्रतिष्ठान के पास ‘काला जादू’ किया गया था, जहां अजीत पवार उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन आने वाले थे. 28 जनवरी को, पवार- जो उस समय महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राज्य के राजनीतिक क्षेत्र के सबसे जाने-माने चेहरों में से एक थे. वो बारामती में एक विमान दुर्घटना में चार अन्य लोगों के साथ मारे गए थे. उनकी मृत्यु के संबंध में जांच अभी भी जारी है.
राज्य विधान परिषद के सदस्य मितकारी ने दावा किया कि पवार के विद्या प्रतिष्ठान AI भवन के निर्माण स्थल का दौरा करने से एक दिन पहले, उस जगह के पास एक “अघोरी पूजा” की गई थी. X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “यह भयानक अघोरी पूजा 28 दिसंबर 2025 को आधी रात में विद्या प्रतिष्ठान AI भवन निर्माण स्थल के पास की गई थी. दादा को सुबह यहां भवन निर्माण का निरीक्षण करने के लिए आना था.
एक अन्य पोस्ट में, मितकारी ने कहा कि खतलपट्टा काटेवाड़ी इलाके में दादा के बंगले के सामने का ये खौफनाक मंजर है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि विमान दुर्घटना से पहले, इस जगह पर एक बकरी को उल्टा लटकाया गया था और नीचे एक भयानक अनुष्ठान किया गया था. चार महीने बाद, सब कुछ इसी हालत में पाया गया. अंधविश्वास में यकीन रखने वाले लोगों ने दादा पर हमला कैसे किया, जो अंधविश्वास को नकारते थे? यह खौफनाक सच जनता के सामने आना ही चाहिए. डर यहीं खत्म नहीं होता.” वहीं जाँचकर्ताओं से जवाबदेही की मांग करते हुए, मितकारी ने कहा कि अंधविश्वास में यकीन रखने वाले लोगों ने दादा पर हमला कैसे किया, जो अंधविश्वास को नकारते थे? यह खौफनाक सच जनता के सामने आना ही चाहिए. डर यहीं खत्म नहीं होता.” गौरतलब है कि अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने भी इस मामले में जवाब मांगे थे.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…