<
Categories: देश

Ajit Pawar News: फरवरी में होगा ‘महा-विलय’! अजित पवार के बाद NCP को मिलेंगे 4 नए दावेदार, जानें कौन है उपमुख्यमंत्री की रेस में आगे?

NCP merger News: अजित पवार के निधन के बाद NCP में बड़ा उलटफेर! क्या फरवरी में होगा दोनों गुटों का विलय, जानें कौन हैं डिप्टी CM पद के 4 दावेदार और क्या सुनेत्रा पवार संभालेंगी पार्टी की कमान?

Ajit Pawar news: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन होने के बाद महाराष्ट्र के सियासी महकमे में हलचल तेज हो गयी है, खासकर एनसीपी गुट में. अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी अजित गुट में ऐसा कोई दमदार चेहरा नजर नहीं आ रहा है जिसे डिप्टी CM की कमान सौंपी जाए सके और पार्टी का कार्यभार उसके कन्धों पर दिया जा सके. ऐसे में यह खबर आ रही है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुट फिर से एक होने जा रहे हैं और स्थानीय निकाय चुनावों के बाद फरवरी के दूसरे सप्ताह में इसकी औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है.

NDTV के सूत्रों ने बताया है कि दोनों गुटों के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, अजित पवार ने इस विलय का रास्ता साफ़ किया था और दिसंबर व जनवरी में अपने चाचा शरद पवार के साथ कई बैठकें की थीं. दोनों नेता स्थानीय निकाय चुनावों के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से औपचारिक रूप से विलय की घोषणा भी करने वाले थे.

अगले सप्ताह दोनों गुटों के नेताओं के मिलने की उम्मीद

सूत्रों ने बताया कि विलय को अंतिम रूप देने के लिए दोनों गुटों के नेताओं के अगले सप्ताह मिलने की उम्मीद है.  हालांकि, सूत्रों ने कहा कि एनसीपी (अजित पवार) गुट के कुछ नेता तत्काल विलय नहीं चाहते क्योंकि उनका मानना है कि इसका इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है. जबकि शरद पवार गुट के लोग तत्काल विलय की मांग कर रहे हैं.

विलय में सुनेत्रा पवार की भूमिका अहम

सूत्रों ने आगे बताया कि विलय की प्रक्रिया में सुनेत्रा पवार की भूमिका महत्वपूर्ण है. सूत्रों ने कहा कि शरद पवार के अलावा, तीन और प्रमुख दावेदार हैं जो विलय के बाद बनी एनसीपी का नेतृत्व कर सकते हैं. अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल। हालांकि, एनसीपी के भीतर राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को पार्टी अध्यक्ष और विधायी दल के नेता के रूप में नियुक्त करने की मांग उठ रही है. हालांकि, सूत्रों ने कहा कि अगर तकनीकी सीमाओं या राजनीतिक कारणों से यह संभव नहीं हो पाता है, तो एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल नेतृत्व की दौड़ में अगले स्थान पर हो सकते हैं.

शरद पवार ने 1999 में कांग्रेस से अलग होने के बाद एनसीपी की स्थापना की थी. उनके भतीजे अजित पवार ने जुलाई 2023 में पार्टी के खिलाफ विद्रोह कर दिया था और उनका गुट सत्ताधारी महायुति में शामिल होकर सरकार का हिस्सा बन गया था. शरद पवार के कई करीबी सहयोगी जैसे प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और दिलीप वलसे-पाटिल भी अजित पवार के खेमे में शामिल हो गए थे.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST