<
Categories: मनोरंजन

अर्चना पूरन सिंह का खुलासा, पति का साथ देने और घर चलाने के लिए मजबूरी में की थी ‘C-ग्रेड’ फिल्में

अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में घर चलाने और पति परमीत सेठी का साथ देने के लिए उन्होंने मजबूरी में C-grade फिल्में की थी. उनके लिए उस समय परिवार की जरूरतें पूरी करना ज्यादा जरूरी था.

Struggle Story : द कपिल शर्मा शो की मशहूर जज अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में अपनी जिंदगी के संघर्षों को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एक दौर ऐसा भी था जब उन्हें अपना घर चलाने के लिए वैसी फिल्में करनी पड़ीं जिन्हें वे पसंद नहीं करती थी.
मुश्किल समय और मजबूरी
अर्चना ने बताया कि जब उनके पति परमीत सेठी अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे, तब उनके पास ज्यादा काम नहीं था. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और परिवार की जरूरतों को पूरा करना जरूरी था. अर्चना ने कहा, उस समय घर में रोटी-कपड़ा और छत का इंतजाम करने के लिए मुझे पैसों की सख्त जरूरत थी. इसी मजबूरी में मैंने कुछ ऐसी फिल्में (C-ग्रेड) कीं, जिन्हें लोग ‘सस्ती’ या ‘खराब’ फिल्में मानते है.
पति के लिए किया त्याग
अर्चना के मुताबिक, उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है. उन्होंने कहा कि एक पत्नी के तौर पर उन्होंने अपने पति का साथ दिया ताकि परमीत अपने करियर पर ध्यान दे सकें. उन्होंने समाज की परवाह किए बिना वह काम किया जिससे उनके घर का चूल्हा जल सके. अर्चना मानती है कि कोई भी काम छोटा नहीं होता, खासकर तब जब आप अपने परिवार की भलाई के लिए वह कर रहे हो.
आज की सफलता
अर्चना ने बताया कि उन मुश्किल दिनों की मेहनत का ही नतीजा है कि आज वे और उनका परिवार एक सुखी जीवन जी रहे है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि संघर्ष के दिनों में किए गए उन फैसलों की वजह से ही आज उन्हें अपनी पहचान और सफलता मिली है.
Mansi Sharma

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST