<
Categories: देश

‘मैं उन्हें ग्राउंड क्यों करूं?’ जिस विमान हादसे में गई अजित पवार की जान, VSR वेंचर्स के मालिक ने क्या कहा?

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार की जिस विमान हादसे में जान गई है. उसे संचालित करने वाली कंपनी वीएसआर वेंचर्स के मालिक वीके सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि विमान बहुत अच्छी तरह से मेंटेन था, उसमें कोई समस्या नहीं थी.

VSR Aviation Owner VK Singh: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के कद्दावर नेता अजित पवार बॉम्बार्डियर लियरजेट 45 में यात्रा कर रहे थे, जिसे VSR एविएशन ऑपरेट करती है. जब यह महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग से कुछ मिनट पहले एक खुले मैदान में क्रैश हो गया, जिससे विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. यह हाल के सालों में VSR एविएशन के लिए दूसरी बड़ी दुर्घटना है, इससे पहले सितंबर 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर एक और लियरजेट 45 क्रैश हुआ था.

जांच की मांग के बीच, दिल्ली की प्राइवेट कंपनी के मालिक वीके सिंह ने दावा किया है कि विमान “बहुत अच्छी तरह से मेंटेन” था और उसकी हालत में “बिल्कुल कोई समस्या नहीं” थी.

विमान के मालिक ने क्या कहा?

विमान के मालिक वीके सिंह ने कहा कि विमान में कोई टेक्निकल खराबी नहीं थी. कंपनी सात लियरजेट ऑपरेट करती थी. जब उनसे पूछा गया कि क्या कंपनी बाकी फ्लीट को ग्राउंड करने की योजना बना रही है, तो सिंह ने साफ तौर पर मना कर दिया. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि यह एक फिट विमान था. मैं उन्हें ग्राउंड क्यों करूं? वे सभी फिट विमान हैं. मैं उन्हें ग्राउंड क्यों करूं? यह मेरा फैसला नहीं है. सिंह ने यह भी बताया कि लीयरजेट को दुनिया भर में “बहुत, बहुत भरोसेमंद विमान” माना जाता है. “तो, हमें उन्हें ग्राउंड क्यों करना चाहिए?”

Ajit Pawar: अजित पवार और नंबर ‘6’ के बीच क्या है कनेक्शन? आखिर क्यों कर रहा है सोशल मीडिया पर ट्रेंड?

विमान के बारे में कुछ तथ्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लियरजेट अमेरिकी आविष्कारक बिल लीयर की बनाई हुई, जो एक स्विस फाइटर विमान के मॉडल पर आधारित थी और इसमें आठ लोग बैठ सकते थे. इस ब्रांड को 1990 में कनाडाई निर्माता बॉम्बार्डियर ने खरीद लिया था. एक समय सुपर रिच लोगों की लग्जरी जेट यात्रा का पर्याय रही लियरजेट का उत्पादन 2021 में बॉम्बार्डियर द्वारा अपनी ग्लोबल और चैलेंजर सीरीज पर ध्यान केंद्रित करने के फैसले के बाद बंद कर दिया गया था.

अजित पवार समेत 5 लोगों की गई जान

बुधवार को बारामती में मध्यम आकार का बिजनेस जेट विमान लैंडिंग की कोशिश करते समय रनवे से उतर गया और उसमें आग लग गई. जिसमें अजित पवार समेत विमान में मौजूद 5 लोगों की मौत हो गई. अजित पवार के परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा और दो बेटे पार्थ और जय हैं. इस विमान में अजित पवार के अलावा उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदित जाधव, दो पायलट सुमित कपूर और शाम्भवी पाठक और एक फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली सवार थे. इन सभी इस दुर्घटना में मौत हो गई.

जानकारी सामने आ रही है कि शाम्भवी पाठक फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर काम कर रही थीं और कैप्टन सुमित कपूर के साथ विमान उड़ा रही थीं. 

कौन थे कैप्टन साहिल मदान, जो उड़ा रहे थे अजित पवार का विमान, जानें- कितने साल था अनुभव?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST