Ajit Pawar Plane Crashes: महाराष्ट्र के बारामती के आसपास एनसीपी नेता अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. DGCA के मुताबिक, हादसे में 5 लोगों की मौत की मौत हुई है. इसमें अजीत पवार का भी निधन हो गया है.
Ajit Pawar Plane Crashes
Ajit Pawar Plane Crashes: महाराष्ट्र के बारामती के आसपास एनसीपी नेता अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग के प्रयास में प्लेन क्रैश हुया. नेता किसी प्रोग्राम के लिए जा रहे थे. फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हुआ की विमान किस वजह से क्रैश हुआ. प्लेन से तेज धुंआ उठता दिखाई दे रहा है. पूरा प्लेन जल चुका है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान के खरपच्चे उड़ गए. क्रैश साइट पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं. स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच रही हैं. एंबुलेंस और अन्य मेडिकल सपोर्ट मौके पर डिसपैच किया गया है. डेस्क DGCA के मुताबिक, हादसे में 5 लोगों की मौत की मौत हुई है. इसमें अजीत पवार का भी निधन हो गया है.
बता दें कि अजित पवार की बारामती में सभा होनी थी. लैंडिंग के समय खेत में विमान गिर गया. डिप्टी सीएम अजित पवार हादसे के वक्त प्लेन में मौजूद थे. क्रैश होते ही विमान में भीषण आग लग गई और प्लेन धूं-धूं कर जलने लगा. महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के बाद अजित पवार आगे की तैयारी में जुटे हुए थे. अजित पवार जिला परिषद चुनाव के लिए बारामती रवाना हुए थे. बुधवार को बारामती में अजित पवार की 4 सभाएं होने वाली थीं.
जानकारी केअनुसार, विमान हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई है. इनमें 3 यात्री और 2 पायलट की जान भी चली गई है. इसमें अजित पवार भी शामिल हैं. DGCA थोड़ी देर में इसको लेकर आधिकारिक ऐलान करेगा. बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करते समय विमान का संतुलन बिगड़ जाने से हादसा होना बताया जा रहा है. टक्कर के बाद विमान में आग लग गई.
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…
Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…
New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…
नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…