<
Categories: देश

आखिर कहां मिला मायावती और अखिलेश यादव का सुर? जानें क्या है बवाल मामला?

UP politics: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हम विश्वकर्मा समाज के लोगों को यकीन दिलाते हैं कि हम उनके साथ खड़े रहेंगे. हम नदी तट पर भगवान विश्वकर्मा को एक सम्मानित स्थान समर्पित करेंगे.

Akhilesh Yadav: राजधानी लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. इस दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य को लेकर भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मैं उनके बारे में कुछ भी कहूंगा तो विवाद हो जाएगा.

‘कॉफी शॉप में नहीं, ऑफिस में ..’ – अभिषेक बनर्जी ने बॉलीवुड पर दिया बड़ा बयान, अपनी कास्टिंग कंपनी के लिए बनाए नियम’

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

रामभद्राचार्य को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वे दिव्यांग हैं और पूजनीय हैं, उन्होंने मुझे डॉक्टरेट की उपाधि दी है, हालाँकि मैं उस उपाधि का उपयोग नहीं करता. हमने उनके विरुद्ध मुकदमा वापस ले लिया था, अगर मैं उनके बारे में कुछ भी कहूंगा तो विवाद हो जाएगा। जहाँ तक साधु की बात है, तो वे चाहते हैं कि कोई भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर बहस न करे, कोई भी पावर प्लांट, एक्सप्रेसवे, हमारी नदियों की सफाई कैसे हो, इस पर बहस न करे.

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जब तक सरकार मुनाफाखोरी और लूट बंद नहीं करेगी, तब तक जनता को राहत नहीं मिलेगी। महंगाई तभी कम होगी जब भाजपा जाएगी. जब भाजपा वाले जाएंगे, तभी लोगों को न्याय और उनका अधिकार मिलेगा। प्रेस को आज़ादी तभी मिलेगी जब भाजपा जाएगी, यह सरकार वोट चोरी से बनी है. उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का सपना दिखाया गया था, लेकिन शहर में कूड़े के ढेर लगे हैं. यह कैसा राज्य है, पता नहीं कौन सी संस्था शहरों में आकर झूठ फैलाती है कि यूपी के तीन शहर स्वच्छता में टॉप 3 हैं। ऐसी संस्थाओं को ब्लैक लिस्ट कर देना चाहिए.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हम विश्वकर्मा समाज के लोगों को यकीन दिलाते हैं कि हम उनके साथ खड़े रहेंगे. हम नदी तट पर भगवान विश्वकर्मा को एक सम्मानित स्थान समर्पित करेंगे. मुझे पूरा विश्वास है कि 2027 के चुनाव में हम सब एक-दूसरे का साथ देंगे और सामाजिक न्याय के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे.

इससे पहले मायावती ने साधा था निशाना

इससे पहले,  बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संतों को गलत बयानबाजी न करने और विवादित बयानों से बचने की सलाह दी. हाल ही में मायावती ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई है. हालाँकि, मायावती ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है. उन्होंने कहा है कि बिना जानकारी के कोई भी गलत बयान देने के बजाय, वे चुप रहें तो बेहतर होगा.

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मायावती ने लिखा कि जैसा कि सर्वविदित है कि सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देने वाले कुछ साधु-संतों को भारतीय संविधान के निर्माण में परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अतुलनीय योगदान के बारे में सही जानकारी नहीं है, इसलिए इस मामले पर कोई भी गलत बयानबाजी आदि करने के बजाय, वे चुप रहें तो बेहतर होगा.

Post Office की ये गजब स्कीम, एक बार निवेश पर बनेगा मोटा माल, जानिए पूरी बात!

Ashish kumar Rai

Recent Posts

जिस पत्नी के लिए परिवार को छोड़ा, वही मिली प्रेमी के साथ कमरे में… फिर जो हुआ, जान पैरों तले खिसक जाएंगी जमीन

अलीगढ़ न्यूज: साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले एक कपल की कहानी अब…

Last Updated: March 16, 2026 22:45:35 IST

अवॉर्ड लेने जा रहे थे सैमसन, केएल राहुल ने लगाई आवाज, लाइन तोड़ सीने से लगे संजू, VIDEO

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह में एक ऐसा पल…

Last Updated: March 16, 2026 22:44:40 IST

Bihar Crime: पहले बुलाया घर फिर…; सुबह सड़क किनारे मिला इंटर के छात्र का लाश, पूरे गांव में मचा हड़कंप

Bhojpur Inter Student Murder: परिजनों के अनुसार युवक को देर रात घर से बुलाकर गोली…

Last Updated: March 16, 2026 22:10:38 IST

NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला कब? भारत में कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट…

Last Updated: March 16, 2026 22:11:10 IST

Jharkhand Weather: रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर: ‘बार’ के पास मची चीख-पुकार, पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हुईं गाड़ियां

Ranchi Weather News: रांची में कुदरत का खौफनाक मंजर! कडरू मेन रोड पर अचानक मौत…

Last Updated: March 16, 2026 21:54:25 IST

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग कब होगा लागू? कर्मचारियों की सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी?

8वां वेतन आयोग: साल 2026 का तीसरा महीना चल रहा है और  कर्मचारियों और पेंशनभोगियों…

Last Updated: March 16, 2026 22:06:20 IST