Amravati Viral Video: अमरावती के परतवाड़ा में लड़कियों के यौन शोषण कांड ने लोगों को हैरान कर दिया है. लड़कियों की वीडियो बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं इसी बीच एक वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो मुख्य आरोपी अयान के जन्मदिन का वीडियो है. इस वीडियो में आरोपी ने बॉस नाम से टी-शर्ट पहनी है और पटाखे फोड़े जा रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि ये वीडियो देर रात किसी सड़क का है. इस वीडियो में आरोपी ने पुलिसवालों की मौजूदगी में पटाखे फोड़े और बर्थडे केक काटा. पुलिसकर्मी उसे बधाई देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने आरोपी को केक भी खिलाया.
ट्रांसफर किए गए पुलिसकर्मी
इससे पहले ही इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा था. ऐसे में इस वीडियो के सामने आने से हंगामा मच गया है. वहीं इस वीडियो में दिखने वाले 6 पुलिसकर्मियों को अमरावती कंट्रोल रूम में तैनात कर दिया गया है. साथ ही इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ आंतरिक जांच भी शुरू की गई है.
लड़कियों के 350 अश्लील वीडियो बनाने वाले अयान की बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी
अमरावती के परतवाडा यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी अयान अहमद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों के साथ सड़क पर जन्मदिन मनाता दिख रहा है, बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिसंबर का है… pic.twitter.com/oV8LJo9N3f
— NDTV India (@ndtvindia) April 17, 2026
शुरुआती जांच में क्या पता चला?
वहीं इस वीडियो में दिख रहे आरोपी को अदालत में पेश किया गया. इसके बाद उसे 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा जा चुका है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के पिता का सेकंड हैंड कार खरीदने-बेचने का बिजनेस है. ऐसे में कहा जा रहा है कि आरोपी ने इन्हीं कारों का इस्तेमाल कर लड़कियों को अपने जाल में फंसाया होगा.
आरोपी ने कबूल किया जुर्म
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने पुलिस को बताया है कि वो बीते दो सालों से सोशल मीडिया पर एक्टिव है. वो सोशल मीडिया पर लड़कियों से बात कर उनसे दोस्ती करता है. बीते 6 महीने में कुछ लड़कियों से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर मुलाकात की. वहीं उसने ये भी बताया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो उसने 5-6 महीनों में ही बनाए हैं. उसने बताया कि किसी बात को लेकर उसके दोस्त उजेर के साथ उसकी दोस्ती हो गई थी और इसके कारण उसने उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से उन्हें एक लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क और एक टैब मिला. इन डिवाइस में 8 पीड़ित, 18 वायरल वीडियो और 39 वायरल फोटोज मिली हैं.