Andhra Pradesh Bus Accident: कुरनूल जिले में भंयकर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो चुकी है. इस पर सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा शोक जताया.
Andhra Pradesh Bus Accident
घटना शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब इलाके में भारी बारिश हो रही थी और सड़क बेहद फिसलन भरी थी. तेज़ रफ्तार में दौड़ रही बस सामने से आ रही एक बाइक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के नीचे फंस गई और ब्लास्ट हो गया. कुछ ही सेकंडों में आग की लपटें पूरी बस में फैल गईं.
बस में उस वक्त करीब 40 यात्री सवार थे। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. कई लोगों ने खिड़कियाँ तोड़कर या इमरजेंसी एग्जिट से बाहर निकलने की कोशिश की. 10 से 12 यात्री किसी तरह जान बचाकर भाग निकले, लेकिन बाकी यात्री लपटों में फंस गए.
हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, बस पूरी तरह जल चुकी थी. घटना की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि कई शव पूरी तरह झुलस गए, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो रही है. घायलों को कुरनूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर है.
जांच में जुटी पुलिस
कुरनूल के एसपी विक्रांत पाटिल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. बस के अतिरिक्त ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है, जबकि मुख्य ड्राइवर को ट्रैवल कंपनी से पूछताछ के लिए बुलाया गया है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बस तेज रफ्तार में थी और बारिश के कारण दृश्यता कम थी, जिसके चलते चालक बाइक को समय रहते नहीं देख पाया.
सीएम N. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर जताया शोक
राज्य के मुख्यमंत्री N. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मुख्य सचिव और जिला प्रशासन से बात कर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों और घायलों को हरसंभव आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…