Ashok Kharat Viral Video News: अशोक खरात अपने बंगले में महिलाओं का यौन शोषण करने के दौरान पतियों को बाहर बैठने का कहता था. उनसे कहा था- 'आपकी पत्नी के साथ विशेष अनुष्ठान करना है.'
Ashok Kharat Viral Video: अशोक खरात को लेकर अब तक सबसे बड़ा खुलासा
Ashok Kharat Viral Video News: जादू टोना और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार नासिक (महाराष्ट्र) के शातिर अशोक खरात उर्फ कप्तान बाबा के बारे में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं. यौन शोषण और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों के बाद स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात से जुड़े मामलों की जांच विशेष जांच टीम (Special Investigation Team) जांच कर रही है. SIT से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अशोक खरात ने करीब 200 महिलाओं को गिरफ्त में लेकर अपनी हवस का शिकार बनाया है, लेकिन ज्यादा पीड़िताएं बदनामी के डर से शिकायत दर्ज कराने नहीं आ रही हैं.
सूत्रों के मुताबिक, वह वर्ष 2020 से महिलाओं का झांसे में लेकर यौन शोषण कर रहा है. 6 साल के दौरान आशंका है कि अशोक खरात ने सैकड़ों महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई महिलाएं तो अपने पति के साथ अशोक खरात से मिलने गई थीं. सिर्फ एक-दो बार ही अशोक खरात ने महिलाओं को उनके पतियों के साथ बुलाया. ज्यादातर समय वह महिलाओं से अकेले में ही मिलता था. इस दौरान वह शारीरिक संबंध भी बनाता था.
ज्यादातर पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि अशोक खरात भगवान बुलवाता था. एक महिला का यहां तक दावा है कि उसने सैकड़ों महिलाओं का यौन शोषण किया है. 24 साल की एक युवती ने जब केस दर्ज कराया, तब जाकर अशोक खरात का असली चेहरा बाहर आया. सूत्रों की मानें तो ज्यादातर महिलाएं अपने पतियों के साथ अशोक खरात के पास समस्या के निदान के लिए जाती थीं तो कुछ महिलाएं बिना बताएं आती थीं.
पहली और दूसरी बार में अशोक खरात महिला के पति के मुलाकात करता था. इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने के लिए वह पति से कहा था- ‘आपकी पत्नी के लिए विशेष अनुष्ठान कहना है. इसके लिए पत्नी का एकांत में रहना जरूरी है. कोई साथ में रहेगा तो असर नहीं होगा.आप बाहर बैठें.’ उसका अनुष्ठान 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक चलता था, जिससे किसी को शक नहीं हो.
आरोप है कि अशोक खरात ने ज्यादातर महिलाओं को नशा देकर उनका यौन शोषण किया. कुछ महिलाओं के साथ होश में ही शारीरिक संबंध बनाए. मना करने पर पतियों को नुकसान पहुंचाने की धमकी तक देता है. SIT जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि अशोक खरात रसूख वाली शख्सियत था. वह कुछ राजनेताओं के भी संपर्क में था. महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली से जुड़ाव तो महज नमूना भर था, वह कई नेताओं से संपर्क बना चुका था.
महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर शोषण करने वाला अशोक खरात शर्तिया असर होने का दावा करता था, इसलिए महिलाएं उसके चंगुल में आ जाती थीं. अशोक खरात के काले कारनामों का पर्दाफाश (ashok kharat exposed) करने वाले व्हिसलब्लोअर महिला ने जांच टीम को जानकारी दी कि महिलाओं को नशा देकर उनका यौन शोषण करता था.
एक और महिला ने भी यही दावा किया. एक मराठी मीडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो इस स्वयंभू बाबा और ज्योतिषी ने 2020 से 2026 के दौरान एक महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया. महिला बताया कि अशोक खरात ने पहले तो नशीला पदार्थ खिलाता था और अगर वह उसकी बात नहीं मानती, तो उसके बच्चों और पति के साथ पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने या जान से मारने की धमकी देता था.
नोट: वीडियो आपत्तिजनक हैं, इसलिए https://indianews.in/ अपनी नैतिक जिम्मेदारी के चलते लिंक नहीं लगा रहा है.
Prashant Veer: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने IPL 2026 के लिए ऑलराउंडर प्रशांत वीर…
आईसीसी ने मार्च महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन लिस्ट…
Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! यूपी नंबर की बेकाबू कार बैरिकेड तोड़…
Optical Illusion Eye Test Challenge: आज का ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज रोज के मुकाबले थोड़ा अलग…
Kerala Bhagyathara BT 48 Lottery Result: भाग्यतारा BT-48 (Kerala Bhagyathara BT 48 lottery result) का…
Majid Khademi Death: कौन थे माजिद खादेमी? ईरान की सुरक्षा का वो मजबूत स्तंभ जो…