<
Categories: देश

असम में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुईं मंत्री नंदिता गोरलोसा; टिकट नहीं मिलने से थीं नाराज

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी की मंत्री नंदिता गोरलोसा ने टिकट कटने की वजह से कांग्रेस का दामन थाम लिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाफलोंग सीट से बीजेपी ने अपनी मंत्री नंदिता गोरलोसा का टिकट काट दिया था. जिसके बाद नंदिता गोरलोसा ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया. अब वे इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी.

Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. नेताओं को टिकट नहीं मिलने पर वे दूसरी पार्टियों का रुख कर रहे हैं. कोई बीजेपी से कांग्रेस में तो कोई कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हो रही है. इस बीच, जानकारी सामने आ रही है कि असम की बीजेपी मंत्री नंदिता गोरलोसा ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. बताया जा रहा है कि अब वह हाफलोंग (ST) सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी.

कांग्रेस ने रविवार (22 मार्च, 2026) को जारी अपनी पांचवीं सूची में हाफलोंग से निर्मल लांगथासा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था. लेकिन गोरलोसा के पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी नेतृत्व ने लांगथासा की जगह उन्हें उम्मीदवार बना दिया.

कांग्रेस में शामिल हुईं नंदिता गोरलोसा

गोरलोसा असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव निर्मल लांगथासा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं. इसको लेकर कांग्रेस का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि नंदिता गोरलोसा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं. कांग्रेस कल हाफलोंग सीट से उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित करेगी. इसके अलावा, बयान में आगे कहा गया है कि गोरलोसा अब हाफलोंग सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी, क्योंकि श्री लांगथासा ने व्यापक जनहित में स्वेच्छा से अपनी सीट छोड़ दी है. इस संबंध में सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी.

बीजेपी ने नंदिता को नहीं दिया था टिकट

यह बदलाव सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से ठीक पहले हुआ. सभी 126 सीटों के लिए एक ही चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा. हाफलोंग से मौजूदा विधायक होने के बावजूद बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर इस सीट से रूपाली लांगथासा को उम्मीदवार बनाया था. 19 मार्च को BJP द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के तुरंत बाद ही उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे संपर्क साधने की कोशिश की थी.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST

गूगल मैप्स के चक्कर में नो-एंट्री में घुसा ट्रक? ग्वालियर हादसे में 15 की मौत, सिंधिया ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

Gwalior road accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर रविवार तड़के…

Last Updated: October 18, 2026 18:54:39 IST

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे से आहत शिखर धवन, सोशल मीडिया पर जताया दुख, घायलों के लिए की प्रार्थना

Chorbagan Durga Puja pandal accident: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना…

Last Updated: October 18, 2026 18:00:01 IST

Identifying Real Diamonds: कुछ मिनटों में कैसे पहचान लेते हैं ज्वेलर्स असली हीरा? जानें जांच का पूरा तरीका

Identifying Real Diamonds: हीरे की असलियत पहचानने के लिए ज्वेलर्स उसकी चमक, कट, सतह और…

Last Updated: October 18, 2026 17:40:07 IST

कंगना रनौत के नवरात्रि लुक ने खींचा ध्यान, 2 लाख के लहंगे में दिखा रॉयल अंदाज; ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

Kangana Ranaut Navratri look: कंगना रनौत ने नवरात्रि के मौके पर छत्तीसगढ़ में गरबा उत्सव…

Last Updated: October 18, 2026 17:43:23 IST

काव्या मारन किससे करने जा रही हैं शादी? जानें होने वाले पति की कमाई से लेकर लग्जरी लाइफ तक

Anirudh Ravichander net worth: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की…

Last Updated: October 18, 2026 17:04:34 IST