<
Categories: देश

समुद्र के रास्ते तय की 4500 KM की दूरी, सपनों के राजकुमार की तलाश में पहुंची दक्षिण कोरिया, क्या है अयोध्या के राजकुमारी की कहानी?

Ayodhya Princess Story: आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति ली जे म्युंग की मुलाकात हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने अयोध्या की राजकुमारी सूरी रत्ना का जिक्र किया. आइए जानते हैं कि 2000 साल पुरानी ये कहानी क्या है?

Ayodhya Princess Story: सोमवार (20 अप्रैल, 2026) को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग (Lee Jae Myung) के साथ बेहद अहम बैठक हुई. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजधानई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में सोमवार को दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. इन दोनों नेताओं का जोर ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग पर रहा.

दोनों नेताओं ने इस बात को लेकर लंबे समय तक मंथन किया कि जंग के इस दौर में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को किस तरह से मजबूत किया जाए. बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने एक पौधा लगाकर प्रकृति के प्रति संवेदनशील होने का संदेश दिया.

2000 साल पुरानी कहानी कौन सी है?

इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने 2000 साल पुराने एक किस्से का जिक्र किया. जिसकी वजह से इस कहानी की चर्चा फिर से शुरू हो गई है. दरअसल, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और कोरिया के बीच हजारों वर्ष पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं. 2000 साल पहले अयोध्या की राजकुमारी सूरीरत्ना और कोरिया के राजा किम-सुरो की कहानी हमारी साझा विरासत है. आइए जानते हैं कि 2000 साल पुरानी ये कहानी कौन सी है?

जब अयोध्या की राजकुमारी पहुंची दक्षिण कोरिया

दरअसल, यह कहानी 2,000 साल पुरानी है, जब अयोध्या की राजकुमारी सूरी रत्ना ने 16 साल की उम्र में समुद्र के रास्ते लगभग 4,500 किलोमीटर का सफर तय किया और अपने सपनों के राजकुमार की तलाश में दक्षिण कोरिया पहुंच गई. दक्षिण कोरिया पहुंचने के बाद अयोध्या की राजकुमारी ने कोरिया के राजा किम सूरो से शादी कर ली. इसके बाद अयोध्या की राजकुमारी सूरी रत्ना को रानी ह्यो ह्वांग-ओके के नाम से जाना जाने लगा.

अयोध्या को अपना ननिहाल मानते हैं दक्षिण कोरिया के लोग

इतिहासकारों के अनुसार, यही वजह है कि आज भी दक्षिण कोरिया के 60 लाख से भी ज्यादा लोग भगनाम राम की नगरी अयोध्या को अपना ननिहाल मानते हैं. इसके अलावा, साल 2019 में भारत और दक्षिण कोरिया ने मिलकर राजकुमारी सूरी रत्ना की याद में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया था. साथ ही राजकुमारी की याद में अयोध्या में सरयू नदी के किनारे एक पार्क भी बनवाया गया है. इस पार्क को रानी ह्यो ह्वांग-ओके के नाम से जाना जाता है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST