Azam Khan: आज़म खान की रिहाई में रुकावट आ गई! आइए जान लेते हैं ऐसा क्यों हुआ.
azam khan release
Azam Khan News: लगभग 23 महीने बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान जल्द ही सीतापुर जेल से रिहा होंगे। अपने नेता की एक झलक पाने के लिए समर्थकों की भीड़ जेल के बाहर ही उमड़ आई है। इस दौरान सपा नेता भी सीतापुर जेल के बाहर पहुँच गए हैं। एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं आजम खान की रिहाई में एक बड़ी रुकावट आ खड़ी हुई है। दरअसल, जमानत मिलने के बाद जुर्माना न भरने की वजह से उनकी रिहाई की प्रक्रिया रुक गई है। जेल सूत्रों की माने तो, अदालत में मुचलका भरने के बाद उन्हें दोपहर 12 बजे तक रिहा कर दिया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजम खान के बेटे को जेल के बाहर रुकने नहीं दिया गया। आजम खान की रिहाई को लेकर एक अहम सूचना सामने आ रही है। दरअसल, पुलिस अधिकारियों ने आजम खान के बेटे अदीब आजम को जेल के बाहर उनके स्वागत के लिए रुकने नहीं दिया। अदीब आजम खान की गाड़ी को जेल के सामने रुकने नहीं दिया गया। पुलिस जेल में रुकने वाली गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर रही है।
दरअसल, आज़म खान की रिहाई का समय अब बदल गया है। पहले यह समय सुबह 7 बजे निर्धारित था, लेकिन अब खबर है कि आज़म खान सुबह 10 बजे जेल से रिहा होंगे। रिहाई वारंट में तकनीकी समस्या के कारण यह देरी हुई है। आजम खान की रिहाई की माँग को लेकर समर्थक सीतापुर जिला जेल के बाहर पहुँचने लगे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रिज़वान रसूल भी पहुँचे हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस ने ज़िले की सीमा पर बैरिकेडिंग कर दी है।
हाथ में मासूम की खून से सनी लाश, रोता-बिलखता शख्स बोला- क्या ये भी आतंकवादी था? देखें तस्वीर
KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…