<

Bank Holiday in March 2026: मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे Bank, जानें किन-किन राज्यों में रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

कुछ राज्यों में बैंक खुले रहेंगे तो कुछ में बंद रहने की बात की जा रही है. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो कर लें नहीं तो होली के अलावा भी कुछ दिन बैंक बंद रहने की उम्मीद है.

Bank Holiday in March 2026: मार्च का महीना शुरु हो चुका है और लोग होली के लिए जमकर तैयारियों में जुटे हैं. अगर आप मार्च के शुरुआती सप्ताह में बैंक से जुड़ा कोई काम कराने की सोच रहे हैं तो ऐसे में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. दरअसल, इन दिनों बैंक की छुट्टी चल रही है. पिछले कुछ समय से होली पर बैंक बंद को लेकर लोग तमाम सवाल कर रहे थे, लेकिन अब RBI ने बैंक बंद रहने की तारीख की घोषणा की है. हालांकि, बैंक बंद रहने की घोषणा सभी राज्यों के लिए नहीं हैं.

कुछ राज्यों में बैंक खुले रहेंगे तो कुछ में बंद रहने की बात की जा रही है. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो कर लें नहीं तो होली के अलावा भी कुछ दिन बैंक बंद रहने की उम्मीद है. 

होली के आस-पास कब-कब बंद रहेंगे बैंक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होली के आस-पास इस बार बैंक की लंबी छुट्टी हो रही है. 28 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार था, जिससे बैंक बंद रहा था. इसके बाद 1 फरवरी को रविवार था, जिससे बैंक बंद रहा. वहीं, 2 मार्च को होलिका दहन या त्योहार के चलते कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने की बात की जा रही है. यानि आज कुछ राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं.  वहीं, 3 मार्च को होली/धुलंडी के चलते कुछ शहरों जैसे कोलकाता, पटना, रांची, देहरादून, दिल्ली आदि जैसे शहरों में बैंक बंद रह सकते हैं. वहीं, 4 मार्च को देशभर में पूरे उत्साह से होली का त्योहार मनाया जाना है, जिससो 4 को भी कुछ शहरों में बैंक बंद रह सकते हैं. 

मार्च में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक

होली के अलावा 13 मार्च यानि शुक्रवार को Chapchar Kut मनाया जा रहा है, जिससे कुछ राज्यों में बैंक की छुट्टी रह सकती है. 17 मार्च को Shab-i-Qadr मनाया जाना है, जिससे जम्मू और कश्मीर में छुट्टी रह सकती है. 19 मार्च गको गुड़ी पड़वा/उगादी मनाया जाना है, जिससे महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में छुट्टी रह सकती है. वहीं, 20 मार्च को ईद-उल-फितर है, जिससे श्रीनगर, जम्मू और केरल में छुट्टी रह सकती है.

इन दिनों भी बंद रहेगी बैंक

21 मार्च को ईद-उल-फितर/सरहुल जिससे कुछ शहरों में छुट्टी की बात कही जा रही है. 26-27 मार्च को राम नवमी है, जिससे मुंबई, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता आदि में बैंक बंद रह सकते हैं. वहीं, 31 मार्च को महावीर जयंती है, जिसके चलते अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई आदि में बैंक बंद रह सकते हैं. वहीं, मार्च में 1, 8, 15, 22 और 29 तारीख को रविवार है, जिससे बैंक बंद रहेंगी.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

छोटे कारोबारी अब कम ब्याज पर ले सकेंगे 5 लाख का कर्ज, सरकार ला रही खास क्रेडिट कार्ड योजना, जानें डिटेल

छोटे लेवल पर या MSMEs के लिए सरकार एक क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने वाली है,…

Last Updated: April 14, 2026 15:46:35 IST

IPL 2026 Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी छूटे पीछे, SRH के धाकड़ बैटर ने छीनी कैप, ईशान किशन दूसरे नंबर पर

IPL 2026 orange cap: सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन इस समय सबसे आगे चल रहे…

Last Updated: April 14, 2026 15:46:34 IST

क्या है Aadhaar Pan Linking? घर बैठे कैसे करें लिंक, आसान स्टेप्स में समझें पूरा प्रोसेस

अगर आपने अपने Aadhaar-PAN Linking के प्रोसेस को अभी तक पूरा नहीं किया है तो…

Last Updated: April 14, 2026 15:43:11 IST

IPL में खेलने की सजा… KKR के इस खिलाड़ी पर भड़का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, लगाया 2 साल का बैन

Blessing Muzarabani PSL Ban: जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को पाकिस्तान ने पीएसएल में…

Last Updated: April 14, 2026 15:36:12 IST

Budh Pradosh: बुधवार को शिवलिंग का एक छोटा सा उपाय बदल सकता है आपकी आर्थिक स्थिति, जानें सही नियम

Budh Pradosh Vrat 2026: सनातन धर्म में बुध प्रदोष व्रत  का विशेष महत्व होता है,इस…

Last Updated: April 14, 2026 15:30:55 IST

भाई ने बाथरूम में ही कर दिया अंतिम संस्कार, कहा, ‘बहन के शव में पड़ गए थे…’, छोटे भाई के पहुंचने का भी नहीं किया इंतजार

Jharkhand, Dhanbad News: धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक दहला देने वाला मामला सामने…

Last Updated: April 14, 2026 15:30:48 IST