Bank Holiday on Makar Sankranti: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके लिए है. संक्रांति के अवसर पर हर साल बैंक हॉलिडे को लेकर लोगों के मन में काफी असमंजस की स्थिति बनी रहती है. जानें पूरी बात.
Bank Holiday on Makar Sankranti
Bank Holiday on Makar Sankranti: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके लिए है. संक्रांति के अवसर पर हर साल बैंक हॉलिडे को लेकर लोगों के मन में काफी असमंजस की स्थिति बनी रहती है. कई जगह ऑफिस बंद रहते हैं तो कई जगह खुले रहते हैं. ऐसे में बिना जानकारी के बैंक के लिए जाना आपके लिए मुसीबत में डाल सकता है. हर बार की तरह इस बार भी यह सवाल लोगों के जेहन में है कि 14 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे या फिर काम सुचारू रूप से चलेगा.
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से एक लिस्ट जारी की जाती है. आरबीआई के अनुसार, जनवरी महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर पूरे देश में एक साथ बैंक बंद नहीं रहेंगे. इस दिन सिर्फ कुछ राज्यों में ही बैंकिंग सेवाओं को बंद किया जाएगा. आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक, 14 जनवरी को गुजरात, ओडिशा, असम और अरुणाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी. इन राज्यों में बैंक की छुट्टियां होने की वजह से कस्टमर को अपने काम को करने के लिए अगले वर्किंग डे का इंतजार करना पड़ेगा.
हालांकि, बाकी राज्यों में बैंकों का कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा. यहां रोजमर्रा का बैंकिंग काम बिना किसी रुकावट के किया जा सकेगा. ग्राहकों को इस बात की जानकारी दे दूं कि डिजिटल सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. यह पहले की भांति सामान्य रूप से चालू रहेंगे. इस कंडीशन में लोग डिजिटल के माध्यम से पैसे ट्रांसफर या बिल भुगतान जैसे काम आसानी से कर सकेंगे. शायद अब आप पूरी स्थिति से अवगत हो गए होंगे.
दिनांक कहां-कहां होगी छुट्टी
1 जनवरी मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल और मेघालय
2 जनवरी मिजोरम और केरल
3 जनवरी उत्तर प्रदेश
12 जनवरी पश्चिम बंगाल
14 जनवरी गुजरात, ओडिशा, असम और अरुणाचल प्रदेश
15 जनवरी कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश
16 जनवरी तमिलनाडु
17 जनवरी तमिलनाडु
23 जनवरी त्रिपुरा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल
26 जनवरी पूरे देश में
बैंकों की जनवरी महीने में इस तरह छुट्टियों के बारे में जानकारी दी गई है. यदि आप अपना कोई जरूरी काम करवाना चाहते हैं, तो यहां पर दी गई सूची को एक बार जरूर देख लें.
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…