<
Categories: देश

पहाड़ी पर बैठा था कपल, कुछ लड़कों ने घेरकर… जमुई और समस्तीपुर के बाद बांका में अभद्रता, Video Viral

Bihar Crime News: बिहार में युवक-युवतियों के साथ बदसलूकी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अब बांका के मशहूर मंदार हिल से एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ लोग कपल के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं.

Banka Mander Hill Viral Video: बिहार में युवक-युवतियों के साथ बदसलूकी के वीडियो सामने आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जमुई के बाद समस्तीपुर से दो मामले पहले ही मामले सामने आ चुके हैं. वहीं अब बांका के मशहूर मंदार हिल से एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ लड़के एक नाबालिग जोड़े के साथ मारपीट और बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह घटना 3 सितंबर की है. वहीं 23 सितंबर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने भी वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

मंदार हिल पर क्या हुआ?

वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक नाबालिग लड़के और लड़की के साथ कथित तौर पर मारपीट और अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस अब वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. इसके लिए वीडियो में नजर आ रहे चेहरों और घटना से जुड़े दूसरे तथ्यों की जांच की जा रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी और वहां मौजूद लोगों ने नाबालिग जोड़े को क्यों घेरा था? पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

जमुई और समस्तीपुर से वीडियो वायरल

मंदार हिल के वीडियो के बीच जमुई और समस्तीपुर से सामने आए दो अन्य कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इन वीडियो में भी युवक-युवतियों को भीड़ द्वारा घेरने और बदसलूकी किए जाने के दावे किए जा रहे हैं. समस्तीपुर के कथित वीडियो में एक युवती लोगों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगती नजर आती है. वहीं जमुई के वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. इस मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के साथ ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें: बिहार में नहीं थम रही हैवानियत! बाइक सवार लड़का-लड़की से बदसलूकी, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही युवती

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST