<
Categories: बिज़नेस

IIT Hyderabad: बिना इंटरव्यू 21 साल के लड़के को मिली ₹2.5 करोड़ की जॉब

IIT Hyderabad Highest Package: पहले एडवर्ड देश के टॉप-100 प्रोग्रामर्स की लिस्ट में भी शामिल रह चुके हैं. मिली ₹2.5 करोड़ की जॉब

IIT Hyderabad Package: ग्लोबल मार्केट में एक तरफ कई इंप्लॉआइज को बाहर निकलने की बाते सुनने को मिली है, तो वहीं एक अच्छी और बड़ी खबर भी सामने आई है. एक 21 साल के छात्र को ₹2.5 करोड़ का सालाना पैकेज मिला है. इस शानदार पैकेज से छात्र ने अपने ही संस्थान के अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं. इस 2.5 करोड़ के पैकेज ने बड़े-बड़े कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है. आइए विस्तार से छात्र और कंपनी के बारे में जानते हैं.

कहां की कंपनी है?

छात्र का नाम एडवर्ड नाथन वर्गीस है. जो कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का छात्र है. यह ₹2.5 करोड़ का सालाना पैकेज उसे ग्लोबल ट्रेडिंग फर्म Optiver ने दिया है. इस साल जुलाई से नीदरलैंड में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर एडवर्ड अपने करियर की शुरुआत करेंगे. 

बिना इंटरव्यू कैसे संभव

एडवर्ड नाथन वर्गीस को ₹2.5 करोड़ का यह खास ऑफर उन्हें बिना इंटरव्यू उनकी काबिलियत को देखते हुए प्री-प्लेसमेंट ऑफर के रूप में दिया गया है. एडवर्ड ने पिछले साल इसी कंपनी में 2 महीने की इंटर्नशिप की थी. उनके काम को देखते हुए इसे फुल-टाइम जॉब में बदल दिया गया.

अब तक का टूटा रिकॉर्ड

आपको पता हो कि IIT हैदराबाद की स्थापना 2008 में हुई थी और यह अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है. इससे पहले बड़ा पैकेज 1 करोड़ का मिला था.

सक्सेस का राज क्या है

एडवर्ड ने इस पूरे सक्सेस का श्रेय कॉम्पिटिटिव प्रोग्रामिंग को दिया है. आपको बतादें कि एडवर्ड देश के टॉप-100 प्रोग्रामर्स की लिस्ट में शामिल रहे हैं. बीटेक से पहले उन्होंने कोडिंग और प्रोग्रामिंग पर काफी ध्यान दिया है.

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST