<
Categories: देश

कितनी स्पीड में आएगा तूफान, किन राज्यों में होगा सबसे ज्यादा असर, क्या-क्या सावधानी बरतें?

Cyclone Montha 2025: चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण पूर्वी तट पर तीन राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. इस तूफान को लेकर प्रशासन ने क्या तैयारियां की है, आइए जानें.

Cyclone Montha 2025 Update: पूर्वी तट पर मौसम की स्थिति ने ही लोगों की सांसें रोक दी हैं. बंगाल की खाड़ी में बन रहे गहरे दबाव ने चक्रवाती तूफान मोंथा (Cyclone Montha) का रूप ले लिया है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने इसे ‘सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म’ यानी गंभीर चक्रवाती तूफान की श्रेणी में रखा है. इसका असर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर तेज़ हवाओं और भारी वर्षा के रूप में दिखाई देगा.

 

तूफान मोंथा का वर्तमान स्थिति और गति

IMD के अनुसार, मोंथा वर्तमान में दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में केंद्रित है और लगातार पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. शनिवार को इसका स्थान पोर्ट ब्लेयर से 460 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, चेन्नई से 950 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, काकीनाडा से 970 किमी दक्षिण-पूर्व, मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 28 अक्टूबर की शाम या रात को यह तूफान आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कालींगपट्टनम के बीच, काकीनाडा के पास टकरा सकता है.

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) ने छह जिलों के लिए भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है. मछुआरों को समुद्र तट पर जाने से सख्त मना किया गया है. तेज हवाओं और लगातार बारिश के चलते चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, रानीपेट और विलुपुरम जिलों में गंभीर मौसम की संभावना जताई गई है. पुडुचेरी में भी जोरदार बारिश का अनुमान है. सोमवार को बारिश और तेज होने की आशंका है.

आंध्र प्रदेश में प्रशासनिक तैयारी

आंध्र प्रदेश सरकार ने तटीय जिलों और रायलसीमा क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया. सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं: 0891-2590102 और 0891-2590100. CM एन. चंद्रबाबू नायडू ने निर्देश दिए कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें संवेदनशील जिलों में तैनात रहें. काकीनाडा में हॉस्पिटल ऑन व्हील्स की व्यवस्था भी की गई. सरकारी अधिकारियों ने बताया कि गुंटूर, नेल्लोर, चित्तूर, काकीनाडा, बापटला और वाईएसआर कडप्पा जिलों में विशेष नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं. 27 और 28 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे.

ओडिशा की तैयारियां

ओडिशा सरकार ने भी अपनी आपदा प्रबंधन प्रणाली सक्रिय कर दी है. राज्य के 16 जिलों में तूफान का असर होने की संभावना है. रेड और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं. संवेदनशील क्षेत्रों में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.

 तमिलनाडु तटीय इलाकों में तबाही का खतरा

IMD ने बताया कि शनिवार शाम से दक्षिण ओडिशा तट पर हवाओं की गति 35-45 किमी/घंटा थी, जो रविवार तक 65 किमी/घंटा और सोमवार से 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. तमिलनाडु के तटीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो चुकी है, और अगले चार-पांच दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST