<
Categories: मनोरंजन

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां दो बड़े रियलिटी शोज के सेट पर अचानक भीषण आग लग गई. जब धू-धू कर जलती लपटें उठीं तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

सोमवार को मुंबई के मशहूर फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबरें सामने आईं. इंटरनेट पर एक सेट पर भयानक आग लगने के कई वीडियो वायरल होने लगे. देखते ही देखते सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर इस घटना की तस्वीरें और वीडियो तेजी से फैल गए. शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि यह आग नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिका में हैं. हालांकि, फिल्म की टीम ने इन अफवाहों का तुरंत खंडन किया और साफ किया कि उनकी लोकेशन पर ऐसा कुछ नहीं हुआ है.

अब ताजा रिपोर्ट्स में असली वजह सामने आ चुकी है. असल में यह आग रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ के सेट पर लगी थी. आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पास ही बने ‘हसल सीजन 5’ के सेट को भी अपनी चपेट में ले लिया.

कोई हताहत नहीं, बड़ा हादसा टला

‘फ्री प्रेस जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों रियलिटी शोज की टीमों ने इस हादसे की पुष्टि की है. राहत की बात यह है कि घटना में किसी के भी घायल होने या जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत के दौरान ‘पति पत्नी और पंगा’ की टीम ने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय वहां कोई शूटिंग नहीं चल रही थी. सेट पूरी तरह से खाली था.

दूसरी तरफ, ‘हसल सीजन 5’ की टीम उस वक्त अपने ग्रैंड फिनाले की शूटिंग में व्यस्त थी. शो की टीम ने मीडिया को बताया कि हादसे के वक्त सेट पर सभी आर्टिस्ट मौजूद थे. आग अचानक भड़की, लेकिन सही समय पर उठाए गए कदमों की वजह से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. फिलहाल हर कोई सुरक्षित है.

बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ, उस दौरान वहां मौजूद पैपराजी सिंगर निकिता गांधी की तस्वीरें और वीडियो लेने में व्यस्त थे. शो का हिस्सा रहे मशहूर आर्टिस्ट बादशाह, ईपीआर, एमसी स्क्वायर, पैराडॉक्स और एग्सी ने अब तक इस पूरी घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

कब आ रहा है ‘हसल 5’ का फिनाले?

‘हसल सीजन 5’ का ग्रैंड फिनाले 10 अक्टूबर 2026 को एमटीवी इंडिया और जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला है. शो में कंटेस्टेंट ‘धड़कन’ टिकट-टू-फिनाले टास्क जीतकर पहली फाइनलिस्ट बन चुकी हैं, जबकि बाकी के फाइनलिस्ट्स के नामों से पर्दा आने वाले एपिसोड्स में उठाया जाएगा.

10 अक्टूबर से शुरू हो रहा ‘पति पत्नी और पंगा 2’

मुनावर फारुकी और सोनाली बेंद्रे की होस्टिंग वाला रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ भी 10 अक्टूबर 2026 से कलर्स टीवी और जियो-हॉटस्टार पर शुरू होने जा रहा है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST