<
Categories: देश

सबका इलाज करने वाले खुद नशे में धुत, बाइक पर की ऐसा शर्मनाक हरकत; वीडियो वायरल होते ही हुई बड़ी कार्रवाई

Bengaluru Viral Video: वीडियो के सर्कुलेट होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और उनकी पहचा न धनुष एस, अपूर्व और अविनाश के तौर पर की, जो सभी ऑर्थोपेडिक डॉक्टर हैं. पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकिल चला रहा धनुष चिक्काबनवारा के सप्तगिरी मेडिकल कॉलेज से जुड़ा है. अपूर्व व्यदेही हॉस्पिटल में काम करता है जबकि अविनाश कर्नाटक के रामनगर जिले के चामुंडेश्वरी मेडिकल कॉलेज से जुड़ा है. तीनों को सोमवार को माइको लेआउट पुलिस स्टेशन लाया गया जहां उन्हें गिरफ्तार किया गया और बाद में ज़मानत पर रिहा कर दिया गया.

Viral Video: बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां जिम्मेदार पेशे से जुड़े तीन डॉक्टरों की लापरवाही ने सबको हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में ये डॉक्टर व्यस्त सड़क पर टू-व्हीलर चलाते हुए खुलेआम शराब पीते नजर आए, जिससे न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हुआ बल्कि आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई.

यह घटना रविवार रात जयदेव जंक्शन और BTM लेआउट के बीच हुई. वीडियो में तीन लोग घने ट्रैफिक में टू-व्हीलर चलाते हुए दिखे और कहा जा रहा है कि सवार सड़क पर टेढ़ा-मेढ़ा चल रहा था. पीछे बैठा पीछे बैठा सवार शराब की बोतल पकड़े हुए और सबके सामने खुलेआम शराब पीते हुए दिख रहा है.

केस दर्ज

वीडियो के सर्कुलेट होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और उनकी पहचा न धनुष एस, अपूर्व और अविनाश के तौर पर की, जो सभी ऑर्थोपेडिक डॉक्टर हैं. पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकिल चला रहा धनुष चिक्काबनवारा के सप्तगिरी मेडिकल कॉलेज से जुड़ा है. अपूर्व व्यदेही हॉस्पिटल में काम करता है जबकि अविनाश कर्नाटक के रामनगर जिले के चामुंडेश्वरी मेडिकल कॉलेज से जुड़ा है. तीनों को सोमवार को माइको लेआउट पुलिस स्टेशन लाया गया जहां उन्हें गिरफ्तार किया गया और बाद में ज़मानत पर रिहा कर दिया गया.

पब्लिक में शराब पीने का आरोप

उन पर ट्रिपल राइडिंग, लापरवाही से गाड़ी चलाना, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना और पब्लिक जगह पर शराब पीने जैसे कई आरोप हैं. एक पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया “हमने उन तीनों को गिरफ्तार किया और उन्हें पुलिस स्टेशन से जमानत दे दी गई. कर्नाटक पुलिस एक्ट पब्लिक जगहों पर शराब पीने की इजाज़त नहीं देता हमने उस कानून के साथ-साथ संबंधित ट्रैफिक सेक्शन भी लगाए हैं.” अधिकारियों ने कहा कि इस हरकत ने न केवल ट्रैफिक कानूनों का उल्लंघन किया बल्कि पब्लिक सेफ्टी के लिए भी गंभीर खतरा पैदा किया खासकर हाई-ट्रैफिक एरिया में लापरवाही से गाड़ी चलाने को देखते हुए.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Baba Ashok Kharat: नासिक का फर्जी बाबा बेनकाब! कुछ ही समय में अशोक खरात की संपत्ति पहुंची करोड़ों पार

Baba Ashok Kharat: नासिक के सबसे मशहूर फर्जी बाबा अशोक खरात मामले में एक हैरान…

Last Updated: March 24, 2026 12:33:22 IST

Viral Video: बेवड़ों को अंकल ने दिया जीवन का सूत्र, Video देख नहीं रुकेगी हंसी, मिले लाखों व्यूज!

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप कभी अंदाज़ा नहीं लगा सकते…

Last Updated: March 24, 2026 12:28:34 IST

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि का छठा दिन बेहद खास! इस चालीसा के पाठ से दूर होंगी शादी से जुड़ी परेशानियां

Chaitra Navratri 2026 Day 6: चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की उपासना का…

Last Updated: March 24, 2026 12:18:57 IST

पटना में कॉन्स्टेबल ने CPR देकर बचाई CISF जवान की जान, सोशल मीडिया पर ‘बिहार पुलिस’ की जय-जयकार!

बिहार की राजधानी पटना के मीठापुर बाईपास इलाके में बिहार पुलिस के ट्रैफिक कॉन्स्टेबल अंजनी…

Last Updated: March 24, 2026 12:34:35 IST

6 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगी 350cc की दमदार बाइक, फीचर्स और परफॉर्मेंस में भी शानदार

माना जा रहा है कि Triumph 350cc को कम टैक्स के साथ भारत में लन्च…

Last Updated: March 24, 2026 12:09:17 IST

फीचर्स में जबरदस्त है ये नई Hybrid SUV, 1226 km की रेंज, भारत में फाइल हुआ पेटेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार काफी भरोसेमंद और प्रीमियम है. इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस और…

Last Updated: March 24, 2026 12:03:42 IST