बेंगलुरु में भीषण गर्मी के बीच ओलावृष्टि ने राहत दी है. मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों का अलर्ट जारी किया है, जिससे मेट्रो और ट्रैफिक पर असर पड़ा. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
Bangalore Weather Today: बेंगलुरु की तपती गर्मी के बीच बुधवार की शाम राहत की फुहारें नहीं, बल्कि बर्फ के ओले लेकर आई. शहर की सड़कें सफेद ओलों से पट गई हैं, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को एक पल के लिए ही सही पर बड़ी राहत मिली है. यह प्री-मानसून बारिश शहर के लिए किसी वरदान से कम नहीं थी. आइए जानते हैं बेंगलुरु के मौसम के लिए IMD की आगे की चेतावनी…
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन घंटों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. अनुमान है कि शहर के कुछ हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ मध्यम बारिश और ओलावृष्टि जारी रह सकती है.
मौसम विभाग ने स्थानीय निवासियों को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है. कुछ इलाकों में बिजली की सप्लाई अस्थायी रूप से बाधित हो सकती है. सड़कों पर जलजमाव और ओलों की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार सुस्त पड़ सकती है. तेज हवाओं के कारण कमजोर टहनियां टूट सकती हैं और कच्चे या असुरक्षित ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है.
शाम के व्यस्त समय में आए इस तूफान ने मेट्रो सेवाओं को भी प्रभावित किया. ऑफिस से घर लौट रहे लोगों को स्टेशनों पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जिससे अफरा-तफरी का माहौल रहा. भले ही इस ओलावृष्टि ने शाम की रफ्तार थोड़ी धीमी कर दी हो, लेकिन बेंगलुरु वालों के लिए यह ‘सफेद शाम’ गर्मी से मिली एक बड़ी और खुशनुमा राहत है. अगर आप बाहर हैं, तो सुरक्षित स्थान पर रहें और सावधानी बरतें.
Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…
Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…
Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…
Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…
Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…
CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…