<
Categories: देश

West Bengal Hung Assembly 2026: राज्यपाल को सबसे पहले किस राजनीतिक दल फोन करना चाहिए? ‘त्रिशंकु’ की स्थिति में क्या करते हैं गवर्नर

West Bengal Hung Assembly 2026: अगर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में त्रिशंकु विधानसभा बनती है, तो राज्यपाल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. क्या-क्या होगा विकल्प? पढ़िये स्टोरी.

West Bengal Hung Assembly 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत 294 सीटों पर मतदान हो चुका है और नतीजे 04 मई, 2026 को घोषित किए जाएंगे. इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर तीन एग्जिट पोल में से 2 एग्जिट पोल में सत्ता परिवर्तन हो रहा है यानी तृणमूल कांग्रेस डेढ़ दशक बाद सत्ता से बाहर हो रही है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है, जबकि सिर्फ एक एग्जिट पोल में ममता बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी की सरकार बन रही है. अगर ऐसा हुआ तो इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब कांग्रेस, वामदलों और तृणमूल कांग्रेस के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी. 

अगर भाजपा-टीएमसी को मिली बराबर सीटें तो क्या होगा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सामने आए कई एग्जिट पोल में भाजपा और टीएमसी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. मैट्राइज के एग्जिट पोल में टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिलती नजर आ रही हैं जबकि भाजपा को 146 से 161 सीटें मिल रही हैं. एक अन्य एग्जिट पोल में टीएमसी को 146 से 149 और भाजपा को 140 से 143 सीटें मिल रही हैं. करीबी मुकाबले में राज्यपाल की भूमिका अहम हो जाती है. 

किसे सरकार बनाने के लिए बुलाएंगे राज्यपाल

यह परंपरा रही है कि राज्यपाल हमेशा बड़ी पार्टी यानी सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाले राजनीतिक दल को ही सरकार बनाने के लिए बुलाते हैं. हालांकि, यह राज्यपाल पर निर्भर करता है वो किसे बुलाएं और किसे नहीं? कई बार राजनीतिक दल दावे तो बहुमत के करते हैं, लेकिन कागजों के इतर हकीकत कुछ और होती है. ऐसे में कई बार राज्यपाल समर्थक विधायकों के नाम और लिस्ट तक मांग लेते हैं. 

पीपल्स पल्स का एग्जिट पोल

तृणमूल कांग्रेस : 177-187 सीटें
बीजेपी : 95 से 110
कांग्रेस : 1 से 3 सीटें

पोल डायरी का एग्जिट पोल
टीएमसी- 99-127 सीटें
बीजेपी :142 से 171 सीटें
कांग्रेस गठबंधन : 3 से 5 सीटें
लेफ्ट : 2 से 3 सीटें

मैट्राइज के एग्जिट पोल
टीएमसी : 125 से 140
बीजेपी : 146 से 161
अन्य : 6-10 सीटें

पी-मार्क के एग्जिट पोल
टीएमसी : 118 से 138
बीजेपी : 150 से 175 सीटें 

क्या होती है राज्यपाल की भूमिका

राज्यपाल राज्य की सरकार बनाने में केंद्रीय भूमिका निभाते हैं. वह एक तरह से मुख्यमंत्री को नियुक्त करते हैं. राज्यपाल ही अनुच्छेद 164  के तहत विधानसभा चुनाव के बाद बहुमत वाले दल या गठबंधन के नेता को सरकार बनाने के लिए बुलाते हैं. वहीं, त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में राज्यपाल की भूमिका निर्णायक हो जाती है. त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में राज्यपाल अपने विवेक से सबसे बड़े दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं. 

यहां पर बता दें कि 12 मार्च, 2026 से आरएन रवि (R. N. Ravi) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं. आरएन रवि ने सीवी आनंद बोस का स्थान लिया है, जिन्होंने मार्च 2026 में इस्तीफा दे दिया था. वह पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के रूप में कार्य कर रहे हैं. उनके लिए 4 मई, 2026 से ही चुनौती बढ़ सकती है अगर किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत नहीं मिला. 

यह भी पढ़ें: Kerala Election Exit Poll 2026: LDF या UDF? एग्जिट पोल में केरल में बन रही किसकी सरकार? 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST