देशभर की विभिन्न ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को भारत बंद (राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल) की घोषणा की है. जानिये इस हड़ताल का कारण क्या है और कौन-कौन सी सेवाएं बाधित रहेंगी.
12 फरवरी 2026 को भारत बंद रहेगा
भारत बंद-12 फरवरी: अगर आपने भी बैंक या किसी सार्वजनिक संस्थान से जुड़ा कोई काम कल यानी 12 फरवरी को करने का सोचा है तो अपने शेड्यूल को चेंज कर लीजिये. या तो ये काम 12 फरवरी के पहले कर लीजिये या 12 फरवरी के बाद, क्योंकि 12 फरवरी 2026 को कई संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है.
12 फरवरी को कई कर्मचारी संगठन और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) जैसे किसान संगठन हड़ताल कर रहे हैं. यह हड़ताल लेबर कोड, किसान नीतियों और महंगाई के खिलाफ है.
केंद्रीय ट्रेड यूनियन जैसे AITUC, CITU, HMS और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) चार नए लेबर कोड रद्द करने की मांग कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर किसान अमेरिका-ईयू व्यापार समझौतों के खिलाफ हड़ताल पर उतरेंगे क्योंकि उनका मानना है कि हालिया हुए समझौते उनके हितों के खिलाफ हैं. इसके अलावा बेरोजगारी और महंगाई भी हड़ताल का मुद्दा है. साथ ही मनरेगा बजट कटौती, पुरानी पेंशन बहाली, बैंक निजीकरण विरोध और 5-दिन बैंकिंग की मांगें भी शामिल हैं.
बैंकों में छुट्टी नहीं है, लेकिन AIBEA, AIBOA, BEFI जैसे यूनियनों के समर्थन से कामकाज प्रभावित हो सकता है. बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे कुछ बैंकों ने कहा है कि वो सेवाएं सुचारू रखने की कोशिश करेंगे, लेकिन कैश निकासी या चेक क्लियरिंग में देरी संभव हो सकती है, हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग सामान्य चलेगी.
रोडवेज बस कर्मियों की हड़ताल से कुछ राज्यों में रोडवेज बसें और ट्रक माल ढुलाई प्रभावित हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम की आशंका जताई गयी है, लेकिन रेलवे और हवाई सेवाओं पर सीधा असर नहीं बताया गया.
वहीं बाजार और दुकानों की स्थिति की बात करें तो व्यापारी संगठन CAIT ने हड़ताल का समर्थन नहीं किया, इसलिए ज्यादातर बाजार और दुकानें खुली रहेंगी. इसके अलावा अस्पताल, एम्बुलेंस और दवा दुकानें पूरी तरह चालू रहेंगी.
बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…
Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…
West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…
सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…
RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…