<
Categories: देश

Bihar Chunav से पहले Rahul Gandhi का ‘हाइड्रोजन बम’ धमाका, हरियाणा में वोट चोरी का बड़ा दावा, चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

Rahul Gandhi Press Conference: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता के दौरान पूरे देश की सियासत में भूचाल ला दिया. उन्होंने इस कॉन्फ्रेंस में बिहार से लेकर हरियाणा तक के चुनाव में बड़े खुलासे किए.

Rahul Gandhi PC Before Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) के मतदान से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देशभर की सियासत में भूचाल ला दिया. उन्होंने आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसे उन्होंने नाम दिया “एच फाइल्स” यानी Hydrogen Files. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने जो खुलासे किए, उन्होंने न सिर्फ बिहार बल्कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश की राजनीति को भी हिला दिया.

राहुल गांधी ने किया  ‘H फाइल्स’ में बड़ा खुलासा

राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है. उन्होंने कहा कि जांच में एक ही लड़की के नाम पर 22 वोटर कार्ड मिले, और वह 10 मतदान केंद्रों पर वोट डाल चुकी थी. यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं बल्कि व्यापक स्तर पर हुई गड़बड़ी का हिस्सा है. राहुल ने आरोप लगाया कि हरियाणा में लगभग 25 लाख वोट चोरी हुए.

वोट चोरी पर राहुल का बड़ा बयान

कांग्रेस नेता ने इस पूरे मामले को एक “केंद्रीकृत कार्रवाई” बताया, न कि बूथ स्तर की गलती. उन्होंने कहा कि हरियाणा की मतदाता सूची में 5,21,619 फर्जी मतदाता पाए गए. राहुल गांधी ने कहा कि एक ही घर के पते पर 5 हजार वोटर्स दर्ज हैं और कई जगहों पर विदेशी नामों के साथ वोटर कार्ड बनाए गए हैं. यह महज़ तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि सुनियोजित चुनावी हेराफेरी है.

चुनाव आयोग पर निशाना

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि आयोग भाजपा की मदद कर रहा है. हर आठ में से एक मतदाता फर्जी निकला है. कुछ इलाकों में एक महिला ने नौ जगह वोट डाले.  उन्होंने यह भी दावा किया कि मतदान के बाद सॉफ्टवेयर के ज़रिए डुप्लीकेट वोट हटाए गए, ताकि असली गड़बड़ी छिपाई जा सके. दो मतदान केंद्रों पर एक ही तस्वीर का 223 बार इस्तेमाल किया गया. आयोग यह सब देखकर भी चुप है.

हरियाणा में कांग्रेस को हुआ नुकसान

राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस हरियाणा में 22,000 वोटों से चुनाव हार गई, जबकि लाखों वोट चोरी हुए. हमारे पास सबूत हैं कि ये वोट भाजपा के पक्ष में फर्जी तरीके से डाले गए. राहुल ने वादा किया कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर न सिर्फ कानूनी कार्रवाई करेगी, बल्कि देशभर में चुनावी सुधार की मांग को लेकर अभियान भी चलाएगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST