<
Categories: देश

ना RJD ना जन सुराज रिजल्ट के बाद मुसलमानों को लगा सबसे बड़ा झटका, बिहार में आजादी के बाद पहली बार हुआ सबसे बड़ा विश्वासघात!

इस बार मुस्लिम प्रतिनिधित्व में गिरावट देखने को मिली. इतने बड़े पैमाने पर मतदान होने के बावजूद भी इस चुनाव में केवल 11 मुस्लिम उम्मीदवार ही जीत पाए.

Bihar Election 2025:  2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया है. NDA के इतनी बड़ी जीत को देखकर हर कोई हैरान रह गया.15 साल बाद NDA ने सीटों के लिहाज से दोहरा शतक (डबल सेंचुरी) लगाते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया है. बिहार में इस बार मतदाताओं ने भी बड़ी रिकॉर्ड बनाया. चुनावी राज्य के इतिहास में इस बार का मतदान प्रतिशत सबसे अधिक रहा. बिहार में  मुस्लिम मतदाताओं ने भी रिकॉर्ड तोड़ मतदान किया.32 मुस्लिम बहुल सीटों पर औसत मतदान 74.5% रहा, जो 2020 की तुलना में 12.9 प्रतिशत अंकों की उल्लेखनीय वृद्धि है.हालांकि इस बार मुस्लिम प्रतिनिधित्व में गिरावट देखने को मिली. इतने बड़े पैमाने पर मतदान होने के बावजूद भी इस चुनाव में केवल 11 मुस्लिम उम्मीदवार ही जीत पाए.

एआईएमआईएम के सबसे ज़्यादा मुस्लिम विधायक जीते

इस बार ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने सबसे ज़्यादा मुस्लिम विधायक जीते, जबकि आरजेडी और कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक बढ़त नहीं मिली. एआईएमआईएम को 5, आरजेडी को 3, कांग्रेस को 2 और जेडीयू को 1 सीट मिली. मुस्लिम वोटों के बंटवारे से बचने के लिए ओवैसी की पार्टी ने महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी, लेकिन यह नाकाम रही और एआईएमआईएम ने अलग गठबंधन बनाकर अकेले चुनाव लड़ा. 1990 के बाद से बिहार की राजनीति में मुस्लिम उम्मीदवारों की यह सबसे कम संख्या है. 2000 के विधानसभा चुनावों में, सबसे ज़्यादा 30 मुस्लिम उम्मीदवार विधानसभा चुनाव जीते थे. नीचे देखें कि किसने कौन सा विधानसभा चुनाव जीता.

1985 में सबसे ज्यादा मुस्लिम विधायक जीते

एक रिपोर्ट के अनुसार, 1952 से 2015 तक बिहार की राजनीति में कुल लगभग 334 मुस्लिम विधायक चुने गए, लेकिन इस पूरी अवधि में मुस्लिम प्रतिनिधित्व लगातार उनकी जनसंख्या हिस्सेदारी से कम रहा. बिहार में साल 1985 के चुनाव में सबसे अधिक 34 मुस्लिम विधायक चुने गए थे. 2000 के चुनावों में 30 मुस्लिम उम्मीदवार जीते थे. 2015 में, बिहार विधानसभा में 24 मुस्लिम विधायक थे. 2020 में यह संख्या घटकर 19 रह गई और इस बार यह घटकर 11 रह गई है. 

2025 में कौन से विधायक कहां से जीते?

S.NO कैंडिडेट का नाम विधानसभा का नाम पार्टी का नाम
1 पूर्व मंत्री जमा खान चैनपुर JD(U)
2 अख्तरुन ईमान अमौर AIMIM
3 मो. मुर्शीद आलम जोकिहाट AIMIM
4 मो. तौसीफ आलम बहादुरगंज AIMIM
5 मो. सरवर आलम कोचाधामन AIMIM
6 गुलाम सरवर बायसी AIMIM
7 अबिदुर्र रहमान अररिया CONGRESS
8 क़मरुल होदा किशनगंज CONGRESS
9 फैसल रहमान ढाका RJD
10 असिफ अहमद बिस्फी RJD
11 ओसामा शाहाब रघुनाथपुर RJD
                                                 

1951 से 2025 तक के चुनावों में जीतने वाले मुस्लिम विधायकों की लिस्ट

  • 951-52 (पहले विधानसभा चुनाव हुए)- 24 मुस्लिम विधायक बने.
  • 1957 के चुनाव में 25 मुस्लिम विधायक जीते.
  • और 1962 के चुनाव में 21 मुस्लिम विधायक जीते.
  • 1967 के चुनाव में 18 मुस्लिम जीते थे
  • साल 1969 के चुनाव में 19 मुस्लिम जीते.
  • 1972 में 25 मुस्लिम विधायक जीते.
  • 1977 में 25 मुस्लिम विधायक जीते.
  • 1980 के चुनाव में 28 मुस्लिम जीतकर विधानसभा पहुंचे.
  • 1985 के चुनाव में 34 मुस्लिम जीतने में सफल रहे.
  • 1990 के चुनाव में महज़ 20 मुस्लिम विधायक ही जीत पाएं.

  •  1995 के चुनाव में भी 19  मुस्लिम ने जीत दर्ज की.

  • साल 2000 में 29 मुस्लिम जीतकर विधानसभा पहुंचे.

  • 2005 में  16 मुस्लिम जीते

  •  2010 के चुनाव में 19 मुस्लिम विधायकों ने जीत दर्ज की.

  •  2015 में 24 मुस्लिम जीतकर विधानसभा पहुंचे.

  •  2020 में महज़ 19 मुस्लिम विधायक बन सके थे.

  • 2025 में मुस्लिम विधायकों की संख्या घटकर 11 पर  पहुंच गई है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST