<
Categories: देश

‘सलमाम खान उद्धव ठाकरे से…’, बीजेपी नेता नितेश राणे ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख पर कसा तंज; दिया चौंकाने वाला बयान

नितेश राणे: महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सलमान खान उद्धव ठाकरे से ज्यादा हिंदू लगते हैं.

Nitesh Rane on Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे जो अक्सर बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने विवादित बयान देकर महाराष्ट्र की राजनीति का पारा चढ़ा दिया है. नितेश राणे ने भारत में हिंदुत्व के लिए आवाज उठाने वाली पार्टी शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है. उनका कहना है कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ठाकरे से ज्यादा हिंदू लगते हैं.

दरअसल, पूरा मामला यह है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हाल ही में अपनी 100वीं सालगिरह मनाने के लिए एक इवेंट किया था.

नितेश राणे ने क्या कहा?

नितेश राणे ने कहा कि मैं मोहन भागवत के इवेंट में मौजूद था. सलमान खान में आने की हिम्मत थी. उद्धव ठाकरे में इतनी भी हिम्मत नहीं है कि वे राहुल गांधी के सामने अपने पिता को हिंदू हृदय सम्राट कह सकें. इस बीच, भाषा विवाद के बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक बड़ा बयान दिया, जिस पर राज ठाकरे ने एतराज जताया. नितेश राणे ने इसको लेकर MNS प्रमुख पर भी हमला बोला है.

General Naravane Tweet: राहुल गांधी ने किया कॉपीराइट का उल्लंघन? अपनी पुस्तक पर जनरल मुकुंद नरवणे ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

मोहन भागवत ने नहीं किया किसी भाषा का अपमान

महाराष्ट्र के मंत्री ने आगे कहा कि मैं खुद मोहन भागवत के इवेंट में था. उन्होंने किसी भाषा का अपमान नहीं किया. मैं राज ठाकरे से कहूंगा कि उनकी जानकारी गलत है. उन्होंने मोहन भागवत के बारे में जो कुछ भी कहा, वही बात उन्हें AIMIM सदस्यों के बारे में भी कहनी चाहिए. उनमें मालेगांव के बारे में बोलने की हिम्मत नहीं है. नीतेश राणे ने राज ठाकरे से सवाल करते हुए कहा कि मैं सिर्फ राज ठाकरे से पूछूंगा: जब मुंब्रा से AIMIM पार्षद ने हिंदी में कहा कि उन्होंने हमें कैसे हराया, तब राज ठाकरे कहां थे? उद्धव कहां थे?” आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज ठाकरे का कहना है कि मोहन भागवत ने भाषा आंदोलन को बीमारी कहा है.

संजय राउत ने की थी आलोचना

इससे पहले, शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने आरएसएस के एक इवेंट में सलमान खान के शामिल होने की आलोचना की थी. उन्होंने कहा कि सलमान खान को उनकी लोकप्रियता के कारण भीड़ इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया था. अब संघ को यह स्पष्ट करना होगा कि क्या भविष्य में आरएसएस की शाखाओं और मंचों के दरवाजे मुस्लिम समुदाय के अन्य सदस्यों के लिए खोले जाएंगे.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्षी सांसदों ने दिया नोटिस, लेकिन कर दिया ये बड़ा ब्लंडर; जानें- क्या है पूरा मामला?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Viral Video: ‘मैंने अपने दो बटन खोल दिए…’, दूसरे के बॉयफ्रेंड को देखकर किलस गई लड़की, किया ऐसा काम घूरने लगे लोग

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रितिका नाम की एक यूजर की ओर से…

Last Updated: April 13, 2026 21:55:51 IST

Nervous 90s in IPL: ईशान किशन नहीं, ये 5 दिग्गज हैं सबसे ज्यादा ‘नर्वस 90s’ के शिकार, एक खिलाड़ी तो 7 बार चूका है शतक!

Most Nervous 90s in IPL: शतक के करीब पहुँचकर क्यों डगमगाए ईशान किशन? जानें क्या…

Last Updated: April 13, 2026 21:28:17 IST

शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट है कुरकुरे आलू कटलेट, स्वाद में नंबर 1, नोट करें रेसिपी

अगर आप शाम के समय कुछ टेस्टी स्नैक खाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए…

Last Updated: April 13, 2026 20:45:03 IST

Mangalwar Ke Upay: क्या करियर में बार-बार मिल रही है असफलता? मंगलवार को करें ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की भक्ति के लिए बेहद खास माना…

Last Updated: April 13, 2026 20:40:39 IST

UP: 3 बच्चे किए, फिर भी पति से नहीं मिली संतुष्टि, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया ऐसा काम, युवक ने उठाया बड़ा कदम

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला.…

Last Updated: April 13, 2026 20:43:59 IST

मामला अंतिम निष्कर्ष तक… मालदा हिंसा मामले में ASG ऐश्वर्या भाटी ने सुप्रीम कोर्ट में दी रिपोर्ट

ASG Aishwarya Bhati Report: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन लोगों के राजनीतिक बैकग्राउंड के…

Last Updated: April 13, 2026 20:38:30 IST