<
Categories: देश

कौन हैं सईदा फलक? BMC चुनाव में क्यों छाया इनका नाम? कराटे चैंपियनशिप से लेकर सियासत तक जानें सबकुछ…

Syeda Falak: महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव में सईदा फलक का नाम काफी सुर्खियों में आया जिससे राजनीति गलियारों में हलचल मचा दी. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि यह कौन है और इनका नाम चुनावों में इतना क्यो छाया?

BMC Elections 2026: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव गुरुवार, 15 जनवरी को पूरे जोश के साथ हुए और आज यानी शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को मतगणना जारी है. इसी कड़ी में एक नाम इस नगर निगम चुनाव में काफी सुर्खियों में है, जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया है. हम बात कर रहे है, सईदा फलक की जिसके नाम ने राजनीतिक गलियारों में जोर-शोर से गूंज मचा दी है. हैदराबाद की 31 साल की सईदा ने न सिर्फ़ अपने जोशीले भाषणों और बेबाक अंदाज़ से AIMIM समर्थकों में जोश भरा है, बल्कि अपने विरोधियों के सामने एक बड़ी चुनौती भी पेश की है. आइए विस्तार से सईदा फलक के राजनीतिक सफर के बारे में.

कौन हैं सईदा फलक?

सईदा फलक सिर्फ़ एक राजनेता नहीं हैं. वह एक पेशेवर वकील और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कराटे चैंपियन भी हैं. ‘फलक द फाइटर’ के नाम से मशहूर सईदा ने खेल की दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है. वह तेलंगाना की पहली महिला एथलीट हैं जिन्होंने वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सईदा ने 20 से ज़्यादा नेशनल और 22 इंटरनेशनल गोल्ड मेडल जीते हैं. कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं सईदा राजनीतिक मंच पर भी उतनी ही आक्रामक हैं जितनी वह रिंग में थीं. खेल करियर के दौरान उन्होंने जो अनुशासन और लड़ने का जज़्बा हासिल किया, वही उनकी राजनीतिक ताकत बन गया है.

वह AIMIM में कब और कैसे शामिल हुईं?

सईदा फलक 2020 में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM में शामिल हुईं. पार्टी में शामिल होने के बाद, वह जल्द ही ओवैसी के बाद सबसे प्रभावशाली वक्ताओं में से एक बनकर उभरीं. उनके भाषण संवैधानिक मूल्यों, अल्पसंख्यक अधिकारों और खासकर महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित होते हैं, जिससे वह युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हैं.

क्यों आया सईदा फलक का नाम सुर्खियों में?

सईदा का नाम तब राष्ट्रीय सुर्खियों में आया जब उन्होंने सोलापुर में एक रैली में सीधे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी. उन्होंने कहा कि सुनो, फडणवीस, अगर अल्लाह ने चाहा, तो एक दिन एक मुस्लिम महिला, यह नकाब और हिजाब पहनकर, भारत की प्रधानमंत्री बनेगी. इस बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक वैचारिक लड़ाई छेड़ दी है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

कौन है महिलाओं के ब्रेस्ट को टच करके भाग जाने वाला शख्स, किस मामले में अशोक खरात को भी छोड़ा पीछे

Mumbai Crime: आरे कॉलोनी का रहने वाला आरोपी मुनव्वर नासिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी…

Last Updated: April 9, 2026 12:38:20 IST

क्या लड्डू गोपाल को किसी को देना सही है या नहीं? जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकती है बड़ी गलती

Laddu Gopal Astro Tips: हिन्दु धर्म में लोग अक्सर गिफ्ट के रूप में देवी- देवताओं…

Last Updated: April 9, 2026 12:37:31 IST

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: KVS लॉटरी रिजल्ट जारी, कहां चेक करें क्लास 1 का एडमिशन लिस्ट?

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज, 9 अप्रैल को…

Last Updated: April 9, 2026 12:39:57 IST

मालदीव के 90% रिसॉर्ट्स हुए खाली! वायरल वीडियो में दिखाया गया दृश्य सच या दिखावा? जानें क्या कहते हैं आंकड़े

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ ट्रैवल‑रील्स में दावा किया जा रहा है कि…

Last Updated: April 9, 2026 11:55:12 IST

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में सोना हुआ सस्ता या फिर कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, नोट करें ताजा दाम

Himachal pradesh Gold Price Today 09 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के शहरों में…

Last Updated: April 9, 2026 11:31:51 IST

नाश्ते में ऐसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर सत्तू की रोटी, बनाने में आसाना और लाजवाब स्वाद

अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में सत्तू…

Last Updated: April 9, 2026 11:10:29 IST