<

Credit Card यूजर्स के लिए 1 अप्रैल से लागू हो सकते हैं नए नियम, टैक्स पर की जा सकती है सख्ती, जानें डिटेल

यह बदलाव आपके कार्ड ट्रांजैक्शन और टैक्स रिकॉर्ड को प्रभावित कर सकते हैं. 1962 के पुराने इनकम टैक्स नियमों को तोड़कर अब सरकार ने नए रूल बनाए हैं, जिन्हें फॉलो करना अनिवार्य होगा.

Credit card new rules: आज के समय में क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल करने का चलन काफी तेज है. लोग कैश और ऑनलाइन पेमेंट नहीं करके क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. कुछ लोगों के लिए क्रेडिट कार्ड काफी अच्छा हो सकता है तो वहीं, जानकारी का अभाव होने पर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से आपका फाइनेंशियल बजट खराब भी हो सकता है. सरकार द्वारा क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए एक अप्रेल 2026 से कुछ बदलाव किए जाने की बात सामने आ रही है.

यह बदलाव आपके कार्ड ट्रांजैक्शन और टैक्स रिकॉर्ड को प्रभावित कर सकते हैं. 1962 के पुराने इनकम टैक्स नियमों को तोड़कर अब सरकार ने नए रूल बनाए हैं, जिन्हें फॉलो करना अनिवार्य होगा. 

1. क्रेडिट कार्ड से जमा होगा टैक्स

सरकार द्वारा बनाए गए नए नियमों में अब क्रेडिट कार्ड से भी टैक्स की पेमेंट की जा सकेगी. पहले यह पेमेंट डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए की जाती थी, लेकिन अब यह पेमेंट क्रेडिट कार्ड के जरिए भी कर सकते हैं. 

2. एम्पलॉयर के कार्ड पर लगेगा टैक्स

रिपोर्ट्स की मानें तो अगर किसी अगर किसी कंपनी ने अपने कर्मचारी को क्रेडिट कार्ड दिया है तो ऐसे में टैक्सेबल वैल्यू तक की जाएगी. हालांकि, अगर क्रेडिट कार्ड कंपनी के काम के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा तो ऐसे में टैक्स की वसूली नहीं की जाएगी. 

3. PAN देना होगा अनिवार्य

इनकम टैक्स के नए नियमों (Income Tax New Rules) के तहत अगर अब आप किसी संस्था या बैंक से क्रेडिट कार्ड लेते हैं तो ऐसे में अब PAN देना अनिवार्य होगा क्योंकि क्रेडिट कार्ड सिस्टम को कार्ड से जोड़ने में आसानी हो सकेगी. 

4. क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को माना जाएगा एड्रेस प्रूफ

नए क्रेडिट कार्ड नियमों के तहत अब क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को पते यानि एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी माना जाएगा. लेकिन, यह स्टेटमेंट 3 महीने से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए. 

5. बड़े अमाउंट के कार्ड पर होगी रिपोर्टिंग

नए क्रेडिट कार्ड नियमों के तहत अब अगर कोई व्यक्ति एक फाइनेंशियल ईयर में अपने क्रेडिट कार्ड बिल के लिए एक लाख या उससे ज्यादा की पेमेंट करता है तो ऐसे में यह जानकारी इनकम टैक्स को देनी होगी.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST

Kash Patel Fact Check: क्या सच में काश पटेल का है ये वायरल डांस वीडियो? जानें दावे की सच्चाई

Kash Patel viral video: एक वीडियो, जिसमें FBI डायरेक्टर काश पटेल को एक बॉलीवुड गाने…

Last Updated: March 30, 2026 21:22:43 IST

चर्चा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज? क्यों पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, शंकराचार्य का क्यों दिया हवाला

Aniruddhacharya Maharaj: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. बता दें कि,…

Last Updated: March 30, 2026 20:31:44 IST

जो गोली चलाएगा, वो कीमत चुकाएगा, अन्याय से लड़ने के तरीके होते हैं… नक्सलवाद पर अमित शाह की कुछ बड़ी बातें

गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर भाषण दिया.…

Last Updated: March 30, 2026 20:24:23 IST