<
Categories: देश

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई का बड़ा फैसला, अब कक्षा 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी, जानें- नया नियम

CBSE First Board Exam: सीबीएसई की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें कहा गया कि सभी स्टूडेंट्स के लिए पहली क्लास 10 बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी है और पहली परीक्षा में तीन या उससे ज्यादा सब्जेक्ट मिस करने पर वे दूसरी परीक्षा के लिए अयोग्य हो जाएंगे. पहली परीक्षा में शामिल होना जरूरी है.

CBSE Board Exam 2026 News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है और जो विद्यार्थी पहले चरण में कम से कम तीन विषयों में उपस्थित नहीं होते हैं, उन्हें ‘अनिवार्य पुनरावृत्ति’ श्रेणी में रखा जायेगा. बोर्ड की ओर से यह स्पष्टीकरण कुछ अनुरोध प्राप्त होने के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि कुछ कारणों से कक्षा 10वीं के विद्यार्थी पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, इसलिए उन्हें दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जानी चाहिए.

सीबीएसई की ओर से एक नोटिस जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि सभी स्टूडेंट्स के लिए पहली क्लास 10 बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी है और पहली परीक्षा में तीन या उससे ज्यादा सब्जेक्ट मिस करने पर वे दूसरी परीक्षा के लिए अयोग्य हो जाएंगे. पहली परीक्षा में शामिल होना जरूरी है.

परीक्षा नियंत्रक ने क्या कुछ बताया?

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है. सभी उत्तीर्ण और पात्र विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की अनुमति दी जायेगी.

संयम भारद्वाज ने कहा कि यदि कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या अधिक विषयों में उपस्थित नहीं हुआ है, तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऐसे विद्यार्थियों को ‘अनिवार्य पुनरावृत्ति’ श्रेणी में रखा जायेगा और वे अगले साल फरवरी में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षाओं में ही परीक्षा दे सकेंगे.

कौन दे सकता है दूसरी परीक्षा?

  • वह छात्र जो पास हो चुके हैं, वे विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं जैसे 3 विषयों में अपने नंबर सुधारने के लिए परीक्षा दे सकते हैं.
  • जिन छात्रों को पहली परीक्षा में कंपार्टमेंट मिली है, वे दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
  • वे छात्र जो सब्जेक्ट रिप्लेसमेंट के जरिए पास हुए हैं, वे भी नंबर बढ़ाने के लिए परीक्षा दे सकते हैं.

17 फरवरी से है 10वीं की परीक्षा

2026 से सीबीएसई कक्षा 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं शुरू करने जा रहा है. कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 को समाप्त होगी. वहीं 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल तक होगी.

परीक्षा सुबह 10 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होगी. छात्रों को ठीक 10 बजे एग्जाम हॉल में पहुंचना होगा. यहां स्टूडेंट्स को ठीक 10:15 पर प्रश्नपत्र आवंटित कर दिए जाएंगे. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की मनाही है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

बनाते समय टाइट रह जाता है ढोकला? ट्राई करिये ये नई रेसिपी, हमेशा सॉफ्ट और स्पंजी बनेगा ढोकला

Dhokla Recipe: गुजराती व्यंजनों में ढोकला का विशेष स्थान है. यह पौष्टिक होने के साथ…

Last Updated: April 1, 2026 15:24:04 IST

Team India: फैंस के लिए खुशखबरी! जुलाई में टी20 सीरीज खेलेगा भारत, जिम्बाब्वे से भिड़ेगा, देखें शेड्यूल

Team India Matches: टीम इंडिया जुलाई के महीने में जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe T20I Series)…

Last Updated: April 1, 2026 15:25:18 IST

लेना चाहते हैं बड़े साइज की SUV? MG Hector vs Mahindra BE 6 में क्या रहेगी बेस्ट? किसमें मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

अगर आप किसी ईवी कार को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे…

Last Updated: April 1, 2026 15:16:06 IST

आज से रेल यात्रा में बड़ा बदलाव, ट्रेन छूटने के इतने घंटे पहले रद्द करनी होगी टिकट, वरना नहीं मिलेगा रिफंड

यात्रियों के लिए यह बदलाव आज से लागू किए जाने की बात कही जा रही…

Last Updated: April 1, 2026 15:12:02 IST

छोटे अपराधों पर नहीं होगा केस! मामूली मामलों को अपराध की सूची से हटाने की तैयारी में सरकार, जन विश्वास बिल पेश

सदन में जन विश्वास बिल पेश किया गया है. इस बिल में छोटे नियम उल्लंघनों…

Last Updated: April 1, 2026 15:09:34 IST

India Post GDS Result 2026 Date: भारतीय डाक जीडीएस मेरिट लिस्ट सेकेंड जल्द हो सकता है जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

India Post GDS Merit List 2026 Date: भारतीय डाक GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द…

Last Updated: April 1, 2026 15:11:26 IST