होम / Chandrayaan-3: लैंडर मॉड्यूल पर तकनीकि स्थिति "असामान्य" होने पर लैंडिंग डेट टाल सकता है ISRO: अधिकारी

Chandrayaan-3: लैंडर मॉड्यूल पर तकनीकि स्थिति "असामान्य" होने पर लैंडिंग डेट टाल सकता है ISRO: अधिकारी

Mudit Goswami • LAST UPDATED : August 22, 2023, 9:27 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: भारत का ऐतिहासिक और गौरवशाली मिशन चंद्रयान-3 कुछ ही घंटों में सुरक्षित रुप से चांंद्रमा की तरह पर स्थापित होगा ऐसी प्रार्थना आज पूरा भारत कर रहा है। इंडियान स्पेस ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) भी इसे लेकर लगातार पॉजिटिव अपडेट दे रहा है। वहीं अगर लैंडर मॉड्यूल में किसी तरह की कमी आ जाती है तो अंतरिक्ष एजेंसी इसकी लैंडिंग डेट को 4 दिन बढ़ाकर 27 अगस्त कर देगा। इसरो अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश देसाई के पीटीआई-भाषा को बताया कि लैंडिंग के दौरान वैज्ञानिकों का ध्यान चंद्रमा की सतह के ऊपर अंतरिक्ष यान की गति को कम करने पर होगा।

उन्होंने को बताया कि लैंडर 23 अगस्त को 30 किलोमीटर की ऊंचाई से चंद्रमा की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा और उस समय इसकी गति 1.68 किलोमीटर प्रति सेकंड होगी। हमारा ध्यान उस गति को कम करने पर होगा क्योंकि चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल भी इसमें भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि यदि हम उस गति को नियंत्रित नहीं करते हैं, तो लैंडिंग के क्रैश होने की आशंका रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि 23 अगस्त को (लैंडर मॉड्यूल का) कोई भी तकनीकी मानक असामान्य पाया जाता है, तो हम लैंडिंग को 27 अगस्त तक के लिए स्थगित कर देंगे।

“लैंडिंग 2 घंटे पहले लैंडर चांद की स्थिति का लेगा जायजा” 

इससे पहले मंगवार को उन्होंने बताया था कि चंद्रयान के चांद पर उतरने से 2 घंटे पहले हम लैंडर और चांद की स्थिति का जायजा लेंगे और उसके बाद लैंडर के चांद पर लैंड कराने पर फैसला लेंगे। बता दें किवहीं  इसरो में चंद्रयान-3 के लैंडिंग को लेकर भी इजेक्ट टाइम बताया है। इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 , 23 अगस्त तो शाम 6 बजकर 04 मीटन पर लैंड किया है। वहीं इसरो द्वारा लैंडिंग इवेंट का सीधा प्रसारण 17:20 बजे शुरू होगा।

14 अगस्त Chandrayaan-3 हुआ था लॉन्च

चंद्रयान-3 को इसरो ने 14 जूलाई को श्री हरिकोटा से लॉन्च किया था। पृथ्वी से 38,400 किलोमीटर दूरी पर स्थित चंद्रमा तक पहुंचने में चंद्रयान-3 को  45 से 50 दिनों की यात्रा करनी पड़ रही है। इसरो की माने तो 23 अगस्त को विक्रम लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर अपनी सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामियाब रहेगा।

यह भी पढ़े-

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Kidnap nine month boy: 5 लोगों ने अपहरण किया, नौ महीने के बच्चे को पुरी में ₹ 58,500 में बेचा, गिरफ्तार- Indianews
Uttar Pradesh: एक व्यक्ति के बैंक खाते में आया 9,900 करोड़ रुपये, अपनी आंखों पर नहीं हुआ भरोसा, बैंक ने बताई वजह- Indianews
Air India Express: कोच्चि जाने वाले एयर इंडिया विमान के इंजन में लगी आग, बेंगलुरु हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग- Indianews
Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में विभव कुमार को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया- Indianews
RCB vs CSK: चिन्नास्वामी थ्रिलर के बाद गुस्से में दिखे एमएस धोनी, विराट कोहली हुए इमोशनल- Indianews
IPL 2024 RCB vs CSK: RCB की धमाकेदार वापसी, CSK को हरा प्लेऑफ में पहुंचे- Indianews
Lalu Prasad Yadav: ‘मैं तुम्हें अपना ऊंट दूंगा..’, विरासत कर पर पीएम मोदी की टिप्पणी पर लालू प्रसाद यादव का तंज- Indianews
ADVERTISEMENT