India News(इंडिया न्यूज),Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 सफल होने के बाद पूरी दुनिया में भारत और इसरो की तारीफ हो रही है। भारत ने चांद की सतह पर अपने निर्धारित समय पर सफलापूर्वक लैंडिंग कर ली है। चांद पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है।लेकिन इन सबके बीच हमेशा से इसरो का मजाक उड़ाने वाले पाकिस्तानी ने भी चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर बधाई दी है।
जानकारी के लिए बता दें कि, जब 2019 में चंद्रयान-2 विफल हुआ था पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने भारत का मजाक उड़ाया था, अब उन्होंने भी इसरो को बधाई दी है। फवाद हुसैन चौधरी ने X (ट्विटर) पर कहा है कि, चंद्रमा पर चंद्रयान-3 का उतरना इसरो (ISRO) के लिए कितना बड़ा क्षण है। मैं इसरो के अध्यक्ष श्री सोमनाथ के साथ कई युवा वैज्ञानिकों को इस क्षण का जश्न मनाते हुए देख सकता हूं। केवल सपनों वाली युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है… शुभकामनाएं।
चंद्रयान-3 के सफल होने पर फवाद चौधरी ने तारीफ के साथ-साथ अपने देश से बुधवार शाम को चंद्रयान -3 की चंद्रमा लैंडिंग का प्रसारण करने का आग्रह किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, पाक मीडिया को कल शाम 6:15 बजे चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए। इतना ही नहीं, फवाद चौधरी ने आगे भारत को बधाई देते हुए कहा था मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण, विशेष रूप से भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए।
ये भी पढ़े
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.