<
Categories: देश

Sugar Price Hike: चीनी के बढ़ते दामों से परेशान? दिल्ली के इन बाजारों में आज भी मिल सकती है सस्ती; देख लें ये लिस्ट

Sugar Price Hike: त्योहारों के बीच चीनी के दाम बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ी है. हालांकि, दिल्ली के कुछ थोक बाजारों में चीनी अब भी सस्ते भाव में मिल रही है.

Sugar Price Hike: त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है, जिसका सीधा असर मीठाइयों पर देखने को मिल रहा है. चीनी के बढ़ते दाम ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है, खासतौर पर जब घर में मिठाइयों और पकवानों की तैयारी तेज हो रही है. देश के कई बाजारों में चीनी के भाव चढ़े हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन दिल्ली में कुछ ऐसे थोक बाजार हैं, जहां अभी भी कम कीमत में चीनी मिल सकती है. आइए जानते हैं दिल्ली में कहां चीनी सस्ते भाव में मिलेगी और दाम तेजी से क्यों बढ़ते जा रहे हैं. 

क्यों बढ़ रहे हैं चीनी के प्राइज?

पिछले कुछ हफ्तों से चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ राज्यों में चीनी की खुदरा कीमत 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. कीमत बढ़ने के पीछे कई कारण हैं. चीनी का उत्पादन, बाजार में उपलब्ध स्टॉक और बढ़ती मांग का सीधा असर इसके दाम पर पड़ता है. त्योहारों के समय मिठाई और दूसरी खाने-पीने की चीजों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में अगर बाजार में चीनी की सप्लाई कम हो जाए, तो इसके दाम और बढ़ सकते हैं.

दिल्ली के इन बाजारों में मिल सकती है सस्ती चीनी

  • नजफगढ़ मंडी: यह दिल्ली की बड़ी थोक मंडियों में से एक है. यहां चीनी और दूसरी खाने-पीने की चीजें खुदरा बाजार के मुकाबले कम कीमत में मिल सकती हैं.
  • केशोपुर मंडी: थोक सामान खरीदने के लिए यह बाजार काफी जाना जाता है. ज्यादा मात्रा में चीनी खरीदने पर यहां बेहतर भाव मिल सकता है.
  • बहादुरगढ़ मंडी: दिल्ली के पास स्थित इस मंडी में किसान और थोक व्यापारी सीधे कारोबार करते हैं. इससे कई सामानों की कीमत अपेक्षाकृत कम रह सकती है.
  • खारी बावली: यह दिल्ली की प्रमुख थोक किराना मंडियों में से एक है. यहां चीनी समेत कई जरूरी सामान मिलते हैं. ज्यादा मात्रा में खरीदारी करने पर दुकानदारों से बेहतर रेट मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: चीन के रोबोट ने किया ऐसा कमाल, 9.39 सेकेंड में रेस पूरी कर बोल्ट को छोड़ा पीछे, बनाया नया कीर्तिमान

केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम

चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात को मंजूरी दी है. इसका मकसद बाजार में चीनी की सप्लाई बढ़ाना और त्योहारों से पहले कीमतों को काबू में रखना है. हालांकि, आयात की गई चीनी बाजार में कब तक पहुंचेगी और इससे दाम कितने कम होंगे, इसका पता आने वाले दिनों में चलेगा.

ये भी पढ़ें: सीढ़ियों पर 23 साल की बेटी का लाश, बिस्तर के नीचे 12 साल का बेटा…, बांग्लादेश में हिंदू टीचर के पूरे परिवार की कैसे हुई मौत?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी, उसे थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:29 IST

Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश

Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:15 IST

सैमसंग का टीवी है या मिस्ट्री बॉक्स! वारंटी के नाम पर धोखे का शिकार हुआ ग्राहक, 5 हफ्ते से गायब है TV; खुली कंपनी की पोल

Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…

Last Updated: October 3, 2026 15:53:13 IST

फाइनल में फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स, जमकर उड़ा पाक का मजाक

India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 15:35:12 IST